---विज्ञापन---

IND vs AUS: डेब्यू मैच में पोज मारते रह गए केएस भरत, टॉड मर्फी ने तीखी गेंद से किया शिकार, देखें वीडियो

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया अच्छी स्थिति में पहुंच चुकी है। टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट पर 321 रन बनाकर 144 रनों की लीड ले ली है। हालांकि टीम इंडिया के टॉप और […]

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया अच्छी स्थिति में पहुंच चुकी है। टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट पर 321 रन बनाकर 144 रनों की लीड ले ली है। हालांकि टीम इंडिया के टॉप और लोअर ऑर्डर ने तो बेहतर बल्लेबाजी की है, लेकिन मिडल ऑर्डर फ्लॉप रहा। पुजारा 7 और कोहली 12 रन बनाकर आउट हो गए। डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव और केएस भरत भी फ्लॉप रहे। दोनों बल्लेबाज 8-8 रन बनाकर आउट हुए। जहां सूर्या को नाथन लायन ने बोल्ड किया तो वहीं केएस भरत को टॉड मर्फी ने एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेजा। मर्फी की गेंद पर विकेटकीपर भरत गच्चा खाकर चारों खाने चित हो गए।

पोज मारते रह गए केएस भरत

ये नजारा 84वें ओवर में देखने को मिला। मर्फी ये ओवर डालने आए तो पहली ही गेंद इतनी खतरनाक डाली कि इसे भरत पढ़ने की कोशिश भी कर पाते उससे पहले ही बॉल पैड्स से जा टकराई। मर्फी ने इस गेंद को स्टंप्स पर सीधा रखने की कोशिश की, भरत इस तीखी बॉल को रोकने की कोशिश में पोज मारते ही रह गए। हालांकि अंपायर ने बॉल के टर्न को भांपकर नॉटआउट का डिसिजन दिया, लेकिन डीआरएस में नजर आया कि बॉल की पिचिंग और इम्पेक्ट लाइन पर था और गेंद विकेट हिट करते हुए निकल रही थी। आखिरकार केएस भरत को पहली पारी में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – ‘शमी ने मुझे मैसेज किया था…,’ पाकिस्तानी दिग्गज ने किया चौंकाने वाला खुलासा

---विज्ञापन---

टॉड मर्फी ने डेब्यू पर चटकाए 5 विकेट

22 साल के मर्फी ने शानदार डेब्यू करते हुए पहली पारी में 7 में से 5 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और केएस भरत का विकेट चटकाया। बहरहाल, भारतीय टीम फिलहाल मजबूत दिख रही है। भारतीय बल्लेबाज इस पिच पर बेहतर बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन तीसरे दिन क्या होगा, ये देखना दिलचस्प होगा।

और पढ़िए – टॉड मर्फी ने केएस भरत ने को इस तरह किया एलबीडब्ल्यू, इस लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो। 

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 10, 2023 09:00 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola