IND vs AUS 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का आखिरी मैच आज से अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार शुरुआत की। हालांकि बाद में उमेश यादव ने पांचवे ही ओवर में एक शानदार मौका दिलाया लेकिन केएल भरत ने आसान सा कैच छोड़कर इसे गंवा दिया।
केएस भरत ने खराब की उमेश यादव की मेहनत
भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी केएस भरत के लिए बॉर्डर-गावस्कर सीरीज अभी तक कुछ खास नहीं रही है लेकिन फिर भी टीम द्वारा उन पर लगातार भरोसा जताया जा रहा है। टीम ने अहमदाबाद में खेले जाने वाले निर्णायक मैच में भी उन्हें मौका दिया लेकिन वह शुरुआत से ही शमी और उमेश की गेंदों को ठीक से पकड़ नहीं पा रहे थे और आखिरकार पांचवे ओवर में उन्होंने एक आसान कैच भी छोड़ दिया।
और पढ़िए – IND vs AUS: इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने किया ODI टीम का ऐलान, तीन धाकड़ खिलाड़ियों की वापसी
https://twitter.com/doc_dexa/status/1633686532895952896?s=20
दरअसल ऑस्ट्रेलिया की पारी में 6वें ओवर की कमान तेज गेंदबाज उमेश यादव के हाथो में थी। क्रीज पर ट्रेविस हेड बल्लेबाजी कर रहे थे। हेड उमेश की गेंदों को बिल्कुल समझने में नाकाम साबित हो रहे थे। तभी ओवर की 5वीं गेंद पर बल्ले का किनारा लेकर गेंद विकेट के पीछे खड़े भरत के पास गई। लेकिन भरत उसे पड़ ही नहीं पाए और एक बेहद आसान कैच छोड़ दिया जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा भी क्रोधित दिखे।
https://twitter.com/javedan00643948/status/1633687178013474821?s=20
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भारत (WK), रवींद्र जडेजा, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश
ऑस्ट्रेलिया (XI प्लेइंग): ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लेबसचेन, स्टीवन स्मिथ (C), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (WK), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुहनेमैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines