IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। इस सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा जिसके लिए दोनों टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। नागपुर में खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के दिग्गज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के चलते इस मैच से बाहर हो सकते हैं। वहीं उनका दूसरा टेस्ट मैच भी खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।
पैर में लगी चोट, ठीक होने में लग रहा समय
दरअसल ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज जोश हेजलवुड को पिछले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिडनी में खेले गए टेस्ट मैच में चोट लग गई थी। इसके चलते वह क्रिकेट से बाहर हैं। हालांकि भारत के खिलाफ सीरीज के लिए वे इंडिया पहुंच गए हैं लेकिन फिर भी उनका खेलना मुश्किल है।
बेंगलुरू में रविवार को प्रेक्टिस शुरू होने से पहले उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं पहला टेस्ट मैच खेल पाउंगा कि नहीं हालांकि दूसरा टेस्ट की पूरी कोशिश करुंगा। हम फिलहाल वर्कलोड मेनेजमेंट कर रहे हैं। मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा था लेकिन अचानक आरचिलिस नामक बीमारी को मैनेज नहीं कर पाया। जोश हेजलवुड के बयान से ये साफ स्पष्ट होता है कि वे पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे वहीं दूसरे मैच भी खेलने पर संशय बना हुआ है। अगर जोश हेजलवुड नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह स्कॉट बोलैंड को मौका मिल सकता है और ये उनका पहला एशिया टूर होगा जिसमें वे गेंदबाजी करेंगे।
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम:
पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन ल्योन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ , मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेपसन, डेविड वार्नर।
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
12 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines