Jemimah Rodrigues Century: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का सेमीफाइनल मैच हुआ. टीम इंडिया को इस मुकाबले में 339 रन का लक्ष्य मिला और जेमिमा रोड्रिग्स ने इसी बीच कमाल की बल्लेबाजी की. इसी के दम पर टीम इंडिया ने जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई. रोड्रिग्स ने सेमीफाइनल जैसे महत्वपूर्ण मैच में अपनी बल्लेबाजी से गर्दा उड़ाया और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की हवा निकालते हुए जोरदार शतक लगाया. टूर्नामेंट के सबसे महत्वपूर्ण मैच में जेमिमा ने बल्ले से जादू बिखेरा और उनकी इस पारी की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है.
जेमिमा रोड्रिग्स ने जड़ा यादगार शतक
टीम इंडिया के सामने काफी बड़ा लक्ष्य था और इसी बीच जेमिमा रोड्रिग्स ने स्मृति मंधाना का अहम विकेट गिरने के बाद संभलकर बल्लेबाजी की. हरमनप्रीत कौर के साथ उनकी शानदार पार्टनरशिप हुई. दोनों के बीच 150 से ज्यादा की साझेदारी देखने को मिली. हरमनप्रीत कौर ने 88 गेंदों में 89 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद जेमिमा ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की. उन्होंने पारी के 42वें ओवर में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 116 गेंदों में तिहाई का आंकड़ा पार किया. उनकी इस पारी को हमेशा ही याद रखा जाने वाला है. वो हरमनप्रीत कौर के अलावा वुमेंस वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में शतक लगाने वाली दूसरी बल्लेबाज हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA टेस्ट मैच के लिए BCCI ने बदले नियम! पहली बार होगा ऐसा
टीम इंडिया ने कटाया फाइनल का टिकट
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से सेमीफाइनल में हराया. अब उन्होंने वुमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है. साउथ अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया था. अब 2 नवंबर 2025 को साउथ अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच भिड़ंत होने वाली है. हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी यहां जीत दर्ज करते हुए महिला क्रिकेट इतिहास में पहला वर्ल्ड कप जीतना चाहेगी.
ये भी पढ़ें:- IND W vs AUS W: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में मारी एंट्री, 5 विकेट से मुकाबला जीत रचा इतिहास
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
8 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
28 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
55 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines