नई दिल्ली: टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद 9 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। टेस्ट सीरीज के लिए ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को भी शामिल किया गया है। इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला के लिए ईशान-सूर्या का नाम शामिल करने पर बीसीसीआई के फैसले का स्वागत किया है। चेतन शर्मा की अगुवाई वाली नई चयन समिति ने सूर्यकुमार को सीमित ओवरों के प्रारूप में शानदार बल्लेबाजी के बाद रेड-बॉल टीम में शामिल किया है, वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में अपना पहला टेस्ट कॉल-अप मिला है।
और पढ़िए –Virat Kohli के पास दिग्गजों को पछाड़ विश्व रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका, बस बनाने होंगे इतने रन
जब खिलाड़ी फॉर्म में होता है, तो उसे बेंच पर रखना सही नहीं
अजहर को लगता है कि सूर्यकुमार जैसे फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज खेल के तीनों प्रारूपों में खेल सकते हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने बताया कि सूर्यकुमार ने घरेलू क्षेत्र में भी अपने बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा- जब खिलाड़ी फॉर्म में होता है, तो उसे बेंच पर रखना सही नहीं होता। सूर्यकुमार यादव तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम के लिए खेलने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने अपने आखिरी रणजी मैच में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। जितना मैंने सूर्यकुमार की बल्लेबाजी देखी है, उतना ही कह सकता हूं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की तरह वह भी तीनों प्रारूपों में खेल सकते हैं। लंबे समय बाद भारत को ऐसा बल्लेबाज मिला है जो सभी प्रारूपों में खेल सकता है।
और पढ़िए – जापान-कोरिया मैच में सामने आई बड़ी गड़बड़ी, FIH ने शुरू की जांच
सूर्यकुमार और किशन को खुद को साबित करना होगा
हालांकि अजहर का अभी भी मानना है कि सूर्यकुमार और किशन को खुद को साबित करना होगा। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘टीम में जगह बनाना बहुत मुश्किल है और अगर इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलती है तो उन्हें खुद को साबित करना होगा।’ ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैच खेलेगा। सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। प्रीमियर बल्लेबाज सूर्यकुमार ने भारत के लिए 17 वनडे और 45 टी 20 खेले हैं, हालांकि मध्य क्रम के बल्लेबाज ने अभी तक अपना टेस्ट डेब्यू नहीं किया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
स्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
8 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
22 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
34 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
1 hr agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines