IND vs AUS: 'उसे बेंच पर रखना सही नहीं...', मोहम्मद अजहरुद्दीन ने इस खिलाड़ी को लेकर दिया बड़ा बयान

IND vs AUS Mohammad Azharuddin Suryakumar Yadav Ishan Kishan

IND vs AUS Mohammad Azharuddin Suryakumar Yadav Ishan Kishan

नई दिल्ली: टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद 9 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। टेस्ट सीरीज के लिए ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव को भी शामिल किया गया है। इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला के लिए ईशान-सूर्या का नाम शामिल करने पर बीसीसीआई के फैसले का स्वागत किया है। चेतन शर्मा की अगुवाई वाली नई चयन समिति ने सूर्यकुमार को सीमित ओवरों के प्रारूप में शानदार बल्लेबाजी के बाद रेड-बॉल टीम में शामिल किया है, वहीं विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में अपना पहला टेस्ट कॉल-अप मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब खिलाड़ी फॉर्म में होता है, तो उसे बेंच पर रखना सही नहीं

अजहर को लगता है कि सूर्यकुमार जैसे फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज खेल के तीनों प्रारूपों में खेल सकते हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने बताया कि सूर्यकुमार ने घरेलू क्षेत्र में भी अपने बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा- जब खिलाड़ी फॉर्म में होता है, तो उसे बेंच पर रखना सही नहीं होता। सूर्यकुमार यादव तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम के लिए खेलने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने अपने आखिरी रणजी मैच में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। जितना मैंने सूर्यकुमार की बल्लेबाजी देखी है, उतना ही कह सकता हूं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की तरह वह भी तीनों प्रारूपों में खेल सकते हैं। लंबे समय बाद भारत को ऐसा बल्लेबाज मिला है जो सभी प्रारूपों में खेल सकता है।

विज्ञापन

सूर्यकुमार और किशन को खुद को साबित करना होगा

हालांकि अजहर का अभी भी मानना ​​है कि सूर्यकुमार और किशन को खुद को साबित करना होगा। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘टीम में जगह बनाना बहुत मुश्किल है और अगर इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलती है तो उन्हें खुद को साबित करना होगा।’ ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैच खेलेगा। सीरीज का पहला मैच 9 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। प्रीमियर बल्लेबाज सूर्यकुमार ने भारत के लिए 17 वनडे और 45 टी 20 खेले हैं, हालांकि मध्य क्रम के बल्लेबाज ने अभी तक अपना टेस्ट डेब्यू नहीं किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ