IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबले में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कमाल कर दिखाया है। शमी ने इस मैच में अकेले ही आधी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी है। शमी की धारदार गेंदबाजी के कारण ऑस्ट्रेलिया 50 ओवर के खेल के बाद सिर्फ 276 रन ही बना पाई है। ऐसे में भारत को जीत के लिए 277 रनों की जरूरत है। शमी ने इस मैच में 10 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट चटकाए हैं।
ये भी पढ़ें:- ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप की प्राइज मनी का ऐलान, विनर के साथ ये टीमें होंगी मालामाल, जानिए कितना मिलेगा पैसा
शमी ने बनाए ये रिकॉर्ड
इस मुकाबले में शमी ने 5 विकेट चटकाने के साथ 16 साल पहले बने रिकॉर्ड को एक बार फिर से दोहरा दिया है। शमी 16 साल बाद वनडे में भारत में पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। शमी का यह प्रदर्शन भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है। बुमराह भारत के सबसे विश्वसनीय गेंदबाज हैं, सिराज वनडे क्रिकेट रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। इन दो खतरनाक गेंदबाजों के बाद शमी भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट चटकाकर साफ कर दिया है कि वर्ल्ड कप के लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं।
भारत को मैच जीतने के लिए 277 रनों की जरूरत
बता दें कि इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहली पारी में बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सिर्फ 4 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया। इससे लगा की ऑस्ट्रेलिया बिखड़ जाएगी, लेकिन उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 94 रन की पार्टनरशिप कर ली। इसके बाद शमी का जादू चला और ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 276 रनों के स्कोर ढेर हो गई। ऐसे में भारत को यह मुकाबला जीतने के लिए 277 रनों की जरूरत है।
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
14 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
14 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines