हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: ऋषभ पंत की जगह इस धाकड़ बल्लेबाज को टेस्ट में मिल सकता है मौका, ये खिलाड़ी भी लाइन में

विज्ञापन
ishaan kishan chance in place of rishabh pant

IND vs AUS: ऋषभ पंत की सेहत में फिलहाल सुधार हो रहा है। हालांकि उन्हें फिट होने में 6 महीने से एक साल का वक्त लग सकता है। वहीं इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत के फिट होने की कोई उम्मीद नहीं है। वहीं उनकी जगह टेस्ट में एक धाकड़ खिलाड़ी को मौका मिल सकता है।

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 9 फरवरी से होने जा रही है, पंत टेस्ट मैचों में टीम इंडिया के रेगुलर विकेटकीपर है, जबकि उनका प्रदर्शन भी टेस्ट में शानदार रहा है। लेकिन पंत फिलहाल चोट के चलते लंबे समय के लिए टीम से बाहर हो गए हैं।

और पढ़िए – दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

विज्ञापन

ईशान किशन को मिल सकता है

ईशान किशन को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ईशान किशन रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। किशन का हालिया प्रदर्शन भी शानदार रहा है, ऐसे में उनके चुने जाने की पूरी उम्मीद है। वहीं किशन के अलावा श्रीकर भरत और उपेंद्र यादव को भी रेस में शामिल है। क्योंकि इन दोनों खिलाड़ियों का घरेलू प्रदर्शन भी शानदार है।

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट होने हैं, ऐसे में BCCI जल्द ही टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर सकता है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा की कप्तानी में ऋषभ पंत की जगह किस खिलाड़ी को मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola