IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है। जहां नागपुर में पहले टेस्ट में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने होगी। इस बार दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की पूरी उम्मीद है। लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी 5 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का रिजल्ट देखें तो यह इंडिया के लिए खुश करने वाली है।
4 बार इंडिया जीती
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुईं पिछली पांच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 4 बार इंडिया जीती है, जबकि 1 बार ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है। इस हिसाब से फिलहाल पलड़ा तो भारत का मजबूत नजर आता है। लेकिन टीम इंडिया को इस बार तैयारी मजबूत करनी होगी, क्योंकि कंगारू टीम भी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की तैयारियों में जुटी है।
और पढ़िए – भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वॉर्म-अप मैच आज, जानें कब और कैसे देख सकेंगे लाइव
ऐसा रहा आखिरी 5 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का रिजल्ट
- साल 2013 में भारत ने 4-0 से टेस्ट सीरीज जीती
- साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से टेस्ट सीरीज जीती
- साल 2017 में भारत ने 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती
- साल 2018 में भारत ने 2-1 से टेस्ट सीरीज जीती
- साल 2020 में दोनों टीमें आखिरी बार टेस्ट में आमने-सामने हुई जहां इंडिया ने 2-1 से बाजी मारी
और पढ़िए – ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को चिढ़ाया, दिलाई 36 रन पर ऑलआउट की शर्मनाक पारी की याद, देखें वीडियो
ऐसा रहा ओवर ऑल रिकॉर्ड
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीमें अभी से तैयारियों में जुट गई हैं। वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की बात की जाए तो टीमों के बीच 15 बार मुकाबला हुआ है, जिसमें से 9 बार इंडिया को जीत मिली हैं, जबकि 5 बार ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बाजी मारी है। जबकि एक सीरीज दोनों के बीच ड्रॉ रही है। यानि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला दिलचस्प रहा है। खास बात यह है कि दोनों टीमों से जो भी टीम घर में खेलती है, उसका पलड़ा भारी माना जाता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
2 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
54 mins agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
1 hr agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
2 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
2 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
3 hrs agoचिन्मय सुतार ने रणजी में रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines