IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल गया बॉर्डर-गॉवस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला महज तीन दिनों में ही खत्म हो गया। भारत ने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त देते हुए 36 का बदला 91 से ले लिया। जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड हैं।
36 का बदला 91 से
साल 2022 में खेल गई बॉर्डर-गॉवस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया एडिलेड टेस्ट में महज 36 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। खास बात यह है कि हालिया सीरीज शुरू होने से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह वीडियो शेयर किया था। जो चर्चा का विषय बन गया था। लेकिन भारतीय टीम ने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली। कंगारू टीम जहां पहली पारी में 177 रनों पर ऑलआउट हो गई, तो दूसरी पारी में कंगारू बल्लेबाज 100 रन भी नहीं बना पाए और महज 91 रनों पर ऑलआउट हो गए।
और पढ़िए – Shami की बूम-बूम यॉर्कर ने नाथन लायन के उड़ाए होश, जड़ से उखड़कर नाच गया लेग स्टंप, देखें वीडियो
एक ही सेशन में ऑलआउट हो गयी ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया को 91 रनों पर ऑलआउट करना अपने आप में एक बड़ी बात है। खास बात यह भी है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी महज एक सेशन में ऑलआउट हो गई। ऐसे में भारत ने एक सेशन में ऑलआउट होने का बदला भी पूरा कर लिया। लंच के बाद ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन मैच टी ब्रेक तक गया ही नहीं और ऑस्ट्रेलिया के सभी 10 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया के सभी बल्लेबाज महज 2 घंटे में पवेलियन लौट गए।
और पढ़िए – असली या नकली? ब्लू टिक वेरिफाइड ‘शॉन टेट’ क्रिकेटर्स पर कर रहे अजीबो-गरीब ट्वीट
दूसरी पारी में इस तरह गिरे ऑस्ट्रेलिया के विकेट
- 1/7 उस्मान ख्वाजा
- 2/26 मार्नस लाबुशेन
- 3/34 डेविड वॉर्नर
- 4/42 मैट रैनशॉ
- 5/52 पीटर हैंड्सकॉम्ब
- 6/64 एलेक्स कैरी
- 7/67 पैट कमिंस
- 8/75 टॉड मर्फी
- 9/88 नाथन लायन
- 10/91 स्कॉट बौलेंड
इंडिया की तीसरी सबसे बड़ी जीत
इसके अलावा टीम इंडिया ने यह मैच जीतकर तीसरी सबसे बड़ी जीत भी हासिल कर ली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को एक पारी 132 रनों से हराया। भारत की पारी और रनों के अंतर से यह तीसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने 1997/98 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी और 219 रनों से जीत हासिल की थी।
स्पिनरों के आगे लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलिया
भारत की जीत में सबसे अहम योगदान भारतीय स्पिनरों का रहा। अश्विन और जडेजा ने मिलकर ही ऑस्ट्रेलिया की दोनों पारियों में 16 विकेट निकाले। इसके अलावा एक विकेट अक्षर पटेल को भी मिला। इस तरह भारत के तीनों स्पिनरों ने 17 विकेट लिए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
21 mins agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
1 hr agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 hr agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
2 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
2 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
4 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines