IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। भारत इस मैच में टॉस हार गया है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। टॉस होते ही फाइनल में भारत की जीत लगभग तय मानी जा रही है। भारत का विश्व कप फाइनल में टॉस हारना हमेशा से लक्की साबित होता है। ऐसे में आज भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में भारत का टॉस हारना गुड लक साबित हो सकता है।
1983 और 2011 में भी टॉस हारा था भारत
आपको बता दें कि 1983 और 2011 के फाइनल में भी भारतीय टीम टॉस हार गई थी, लेकिन फाइनल मुकाबला जीत गई थी। दूसरी ओर भारतीय टीम साल 2003 के फाइनल मुकाबले में टॉस हार गई थी, लेकिन मुकाबला अपने नाम कर ली थी। ऐसे में इस फाइनल में भी टॉस हारना भारत के लिए लक्की साबित हो सकता है। भारत अगर इस मुकाबले में टॉस जीत भी जाता, तो भी पहले बल्लेबाजी करने का ही फैसला करता। ऐसे में टॉस हारने से भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS, World Cup 2023 Final Live: भारत को लगा पहला झटका, शुभमन गिल 4 रन बनाकर आउट
दूसरी सबसे सफल टीम बन जाएगी भारत
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पूरा स्टेडियम भारत के फैंस से खचाखच भरा हुआ है। भारत अगर आज विश्व कप खिताब अपने नाम कर लेता है, तो भारतीय टीम वनडे विश्व कप की तीसरी सबसे सफल टीम बन जाएगी। अगर भारत आज ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है, तो तीन वनडे विश्व कप खिताब अपने नाम कर लेगा। इस लिस्ट में सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया रहेगा, कंगारू टीम अभी तक 5 वनडे विश्व कप खिताब अपने नाम कर चुका है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
29 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
39 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
39 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
54 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines