Harshit Rana on Big Wicket: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में तीसरा वनडे मैच देखने को मिला. इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने धमाकेदार पारी खेली और टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीत अपने नाम की. मैच के दौरान एक पल काफी वायरल हुआ था, जहां रोहित शर्मा ने गेंदबाजी के दौरान हर्षित राणा को कुछ बोला और अगली ही गेंद पर विकेट गिर गया. इसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर रोहित की तारीफ की और बताया कि कप्तानी चले जाने के बावजूद हिटमैन कप्तान की तरह काम कर रहे हैं. हालांकि, अब हर्षित ने खुलासा करते हुए बताया कि गिल के सुझाव के कारण असल में उन्हें वो विकेट मिला था.
हर्षित राणा ने वायरल वीडियो पर खोला राज
गेंदबाजी के दौरान 38वें ओवर की चौथी गेंद से पहले रोहित शर्मा, हर्षित से बात करते हुए नजर आए और अगली गेंद पर स्लिप में मिचेल ओवेन कैच दे बैठे. ये वीडियो काफी वायरल हो रहा था. अब BCCI ने एक वीडियो जारी किया है और इसमें राणा ने वॉशिंगटन सुंदर से बात करते हुए बताया कि गिल ने उन्हें स्लिप लगाने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था. बाद में रोहित के कहने पर राणा ने स्लिप लगाई.
वीडियो में हर्षित ने कहा, ‘मिचेल ओवेन के विकेट को लेकर मैं आपको एक बात बताता हूं. मैं ओवेन को गेंद डालने वाला था, इसके पहले शुभमन ने कहा कि एक स्लिप रख लो. मैंने कहा कि मुझे जरूरत नहीं है लेकिन फिर रोहित भाई आए और उन्होंने स्लिप रखने के लिए बोला. मैंने ऐसा किया और अगली ही गेंद स्लिप पर चली गई.’ गिल के आईडिया ने हर्षित को ओवेन का बड़ा विकेट दिलाया और ये भी कहा जा सकता है कि रोहित की बात मानने से उन्हें फायदा हुआ है.
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया से लौटने से पहले रोहित शर्मा की नई पोस्ट ने मचाई हलचल, फैंस को कहा ‘आखिरी बार… अलविदा’
हर्षित राणा ने तीसरे वनडे में मचाया बवाल
सिडनी में हुए तीसरे वनडे मैच में हर्षित राणा ने अपनी गेंदबाजी से कमाल किया. हर्षित ने 8.4 ओवर डाले और मात्र 39 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने कूपर कोनॉली, मिचेल ओवेन और एलेक्स कैरी जैसे अहम मिडल ऑर्डर बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया और अंत में जोश हेजलवुड का विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट कर दिया. हर्षित ने श्रृंखला में कुल 6 विकेट अपने नाम किए.
ये भी पढ़ें:- ‘टीम इंडिया को मेरी जरूरत…’, अजिंक्य रहाणे ने सिलेक्टर्स पर कसा तंज! 159 रन की धमाकेदार पारी के बाद निकाली भड़ास
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
34 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines