IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स के सामने पस्त नजर आई और 109 रनों पर ही आउट हो गई। वहीं दूसरी पारी में गेंदबाजी करने आए भारतीय स्पिनर्स ने उस स्तर का प्रदर्शन नहीं किया और ऑस्ट्रेलिया को आसानी से रन बनाने दिए जिसपर टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह भड़क गए हैं और उन्होंने अश्विन, जडेजा और अक्षर पटेल को जमकर लताड़ लगाई है।
भारतीय स्पिनरों की लेंथ थी खराब- हरभजन
दरअसल मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा ‘शुरुआत में स्पिनरों को अपनी लैंथ का पता नहीं चला। उन्होंने बहुत अधिक फूल लेंथ पर गेंदबाजी की और ऐसे में बल्लेबाजी करना आसान हो जाती है क्योंकि गेंद उतनी स्पिन नहीं होती है। जब गेंद बल्ले या पैड के बेहद करीब होती है, तो ऐसा नहीं होता है। इससे उछाल या फिर स्पिन का मौका नहीं मिलता।’
हरभजन सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को ये भी बता दिया कि कैसे वे जल्द से जल्द विकेट ले सकते हैं। भज्जी के मुताबिक टी के बाद जडेजा ने लेंथ खींची जिससे खिलाड़ियों को दिक्कत होने लगी अगर टीम ये पहले ही कर लेती तो भारत आज मजबूत स्थिति में होती और ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट गिर गए होते।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (w), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
1 hr agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
1 hr agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
2 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
3 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
4 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
5 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines