Rohit Sharma-Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 19 अक्टूबर 2025 को टीम इंडिया की जर्सी में वापसी की. दोनों 7-8 महीने बाद भारत के लिए खेलते हुए नजर आए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में उनका कमबैक कुछ खास नहीं रहा और दोनों दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए. रोहित और विराट अब एडिलेड में होने वाले दूसरे वनडे में पूरी तैयारी से उतरने वाले हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा ने रोहित-विराट की वापसी के बारे में बात की और बताया कि ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कौन सी चीज दोनों को परेशान करेगी.
ग्लेन मैक्ग्रा की रोहित-विराट को चेतावनी!
अपने यूट्यूब चैनल पर ग्लेन मैक्ग्रा ने रोहित-विराट के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ी लंबे समय बाद क्रिकेट खेल रहे हैं और भारतीय पिच के आदी हैं. इसी वजह से ऑस्ट्रेलियाई पिच का बाउंस और पेस उन्हें परेशान कर रहा है. मैक्ग्रा ने जोर दिया कि पहले मैच में भी इसी कारण वो आउट हुए. उन्होंने कहा, ‘पर्थ वनडे से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर काफी ज्यादा चर्चा थी. दोनों ने पिछले कुछ समय में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है. मुझे लगता है कि उन्हें ये चीज पता चली कि भारत में वो जिस पिच पर खेलते हैं, उसके मुकाबले यहां पर उन्हें तेज गति से गेंद और बाउंस देखने को मिला.’
ये भी पढ़ें:- एक बार फिर दुनिया भर में ‘बेइज्जत’ पाकिस्तान, भारतीय कबड्डी कप्तान ने हाथ नहीं मिलाकर निकाली हेकड़ी, देखें VIDEO
दिग्गज ने दिखाया रोहित-विराट को रास्ता
रोहित शर्मा और विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड काफी अच्छा है. हालांकि, अब वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं. मैक्ग्रा ने साफ तौर पर रोहित और विराट को ऑस्ट्रेलियाई पिच के बाउंस का ध्यान रखते हुए खेलने के लिए कहा. पर्थ में हुए पहले वनडे में भी अचानक हुए बाउंस को रोहित संभाल नहीं पाए और अपना विकेट वन बैठे. विराट कोहली भी 8 गेंदों का सामना करने के बावजूद अपना खाता नहीं खोल पाए. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा की बात को ध्यान में रखते हुए दोनों भारतीय दिग्गजों को खेलना चाहिए.
रोहित-विराट ने अभ्यास किया शुरू
एडिलेड में 23 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच श्रृंखला का दूसरा वनडे खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं. कुछ समय पहले एक तस्वीर सामने आई थी, जहां विराट कोहली, शुभमन गिल और रोहित शर्मा एक साथ अभ्यास कर रहे हैं. उन्होंने नेट्स में काफी पसीना बहाया. पहले मैच में फेल होने के बाद अब वो दूसरे वनडे में अपनी छाप छोड़ने की कोशिश जरूर करेंगे.
ये भी पढ़ें:- PAK W vs SA W: पाकिस्तान को हराकर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पॉइंट्स टेबल में किया खेल, इस नंबर पर है टीम इंडिया!
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
49 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines