Glenn Maxwell Likely Play 4th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. आज यानी 6 नवंबर 2025 को चौथे मैच का आयोजन गोल्ड कोस्ट में हो रहा है. इस मैच के द्वारा ऑस्ट्रेलिया के बिग शो ग्लेन मैक्सवेल की मैदान पर वापसी हो सकती है. आपको बता दें कि ट्रैविस हेड तीसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय के बाद सीरीज से बाहर हो चुके हैं. वो अब एशेज की तैयारी पर फोकस करेंगे. इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 में बदला होना तय है. सूर्या एंड कंपनी के होश उड़ाने के लिए ऑस्ट्रेलिया ग्लेन मैक्सवेल को लाने का प्लान बना सकता है.
ग्लेन मैक्सवेल की होगी प्लेइंग 11 में वापसी?
दूसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय के बाद ग्लेन मैक्सवेल की ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड में वापसी हो गई थी. हालांकि, उन्हें तीसरे टी20 में खेलने का चांस नहीं मिल पाया. ट्रैविस हेड ऑस्ट्रेलिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं और वो तेज गति से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं. हालांकि, ट्रैविस अगर टीम में नहीं होंगे, तो उनके रिप्लेसमेंट में ऑस्ट्रेलिया को उनकी ही तरह खतरनाक बल्लेबाज को लाने की जरूरत है. ऑस्ट्रेलिया के पास ग्लेन मैक्सवेल से अच्छा कोई विकल्प नहीं होगा.
मैक्सवेल भी अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के कारण पसंद किए जाते हैं. ट्रैविस हेड सलामी बल्लेबाज हैं, वहीं ग्लेन मैक्सवेल मिडल ऑर्डर में खेलते हैं. ऐसे में मैथ्यू शॉर्ट या मार्कस स्टोइनिस को ओपनिंग कराने का फैसला किया जा सकता है. ग्लेन मध्यक्रम में टीम को स्थिरता प्रदान कर सकते हैं. वो सूर्या और टीम के होश नहीं उड़ाएंगे, बल्कि ग्लेन गेंदबाजी भी करते हैं. उनका रिकॉर्ड लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों के खिलाफ अच्छा है. ऐसे में वो अभिषेक और तिलक जैसे महत्वपूर्ण भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं.
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11: मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल मार्श (c), जोश इंगलिस (wk), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुह्नमैन और बेन ड्वार्शुइस.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: चौथे T20I से पहले गौतम ने दी शुभमन गिल को ‘गंभीर’ चेतावनी? फ्लॉप हुए तो बढ़ेंगी मुश्किलें! VIDEO वायरल
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होगा बदलाव?
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टी20 मैच जीता. इसमें टीम का प्रदर्शन शानदार था और शायद ही कोई चेंज किया जाएगा.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (c), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (wk), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया पर वार करेगा उनका ही सबसे बड़ा ‘हथियार’! साउथ अफ्रीकी कप्तान ने टेस्ट सीरीज से पहले भरी हुंकार
संबंधित खबरें
तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
15 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
7 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
7 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
7 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
8 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
9 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
9 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines