Gautam Gambhir-Shubman Gill Serious Chat: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 अंतर्राष्ट्रीय आज यानी 6 नवंबर 2025 को होने वाला है. शुभमन गिल को एशिया कप के बाद से बतौर सलामी बल्लेबाज उतारा जा रहा है लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए हैं. टी20 में गिल उस तरह से टच में नजर नहीं आ रहे हैं और वो पिछले दो मैचों में बुरी तरह फ्लॉप हुए हैं. संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाज बाहर बैठे हुए हैं. ऐसे में गिल को टीम में अपनी जगह बनाए रखने के लिए लगातार परफॉर्म करना होगा. शायद यही बात गौतम गंभीर ने भी उन्हें बताई होगी. इसी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
गौतम ने दी शुभमन गिल को ‘गंभीर’ चेतावनी?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टी20 मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन हुआ था. इसी का एक वीडियो सामने आया है, जहां गौतम गंभीर ने अचानक शुभमन गिल को एक साइड बुलाया. उन्होंने इसी बीच गिल ने लंबी चर्चा की. गिल का प्रदर्शन टी20 में अब तक कुछ खास नहीं रहा है और उन्हें फिट करने के लिए संजू सैमसन का बैटिंग ऑर्डर बदला गया. अब तो वो प्लेइंग 11 से भी बाहर हैं. यही बात शायद गौतम गंभीर ने उन्हें समझाई होगी. हेड कोच गौतम गंभीर ने बताया होगा कि गिल को लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है. ये एक तरह से शुभमन के लिए चेतावनी होगी.
ये भी पढ़ें:- ये हैं दुनिया की 5 सबसे अमीर महिला क्रिकेटर, लिस्ट में 3 भारतीय भी शामिल, जानिए किसकी कितनी है नेटवर्थ?
शुभमन गिल का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्रदर्शन
गिल को वनडे में टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने भारतीय टीम की कमान संभाली. गिल ने इस सीरीज में कुछ खास नहीं किया और टी20 अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला में भी अब तक तो वो कमाल नहीं कर पाए हैं. नीचे उनके ऑस्ट्रेलिया दौरे के रिकॉर्ड हैं:
- भारत vs ऑस्ट्रेलिया, पहला वनडे: 10 रन (पर्थ)
- भारत vs ऑस्ट्रेलिया, दूसरा वनडे: 9 रन (एडिलेड)
- भारत vs ऑस्ट्रेलिया, तीसरा वनडे: 24 रन (सिडनी)
- भारत vs ऑस्ट्रेलिया, पहला टी20: 37* रन (कैनबरा)
- भारत vs ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टी20: 5 रन (मेलबर्न)
- भारत vs ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टी20: 15 रन (होबार्ट)
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया पर वार करेगा उनका ही सबसे बड़ा ‘हथियार’! साउथ अफ्रीकी कप्तान ने टेस्ट सीरीज से पहले भरी हुंकार
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
21 mins agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
8 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
9 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
10 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines