Abhishek Sharma Ready for Josh Hazlewood: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की पांच मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज की शुरुआत कल से होने वाली है. 29 अक्टूबर 2025 को दोनों देशों के बीच कैनबरा में पहला टी20 होने वाला है. अभिषेक शर्मा इस समय दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाजी हैं और वो अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए जाने जाते हैं. हालांकि, उनके सामने जोश हेजलवुड के रूप में बड़ी चुनौती होगी, जो इस समय शानदार फॉर्म में हैं. अब पूर्व भारतीय असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर ने दावा किया है कि शर्मा उन्हें आउट ऑफ फॉर्म कर सकते हैं.
जोश हेजलवुड की हालत खराब करेंगे अभिषेक शर्मा?
अभिषेक नायर ने हाल ही में अभिषेक और हेजलवुड के मैचअप के बारे में बात की. उन्होंने दावा किया कि अभिषेक फॉर्म में रहे, तो वो हेजलवुड की हेकड़ी निकाल सकते हैं और पावरप्ले में खूब रन बटोर सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘अगर अभिषेक शर्मा फॉर्म में हैं, तो हेजलवुड आउट ऑफ फॉर्म हो जाएंगे. वो पहली गेंद पर ही चौका-छक्का लगाने के लिए जाने जाते हैं. अगर आप पावरप्ले में डर बना देंगे, तो पूरी पारी में ये जारी रहेगा. अभिषेक शर्मा का गेम पर ये प्रभाव है. अगर वो 6 ओवर बल्लेबाजी कर लेते हैं, तो भारत 60 से 80 रन के बीच होगा. ये उनके बल्लेबाजी पार्टनर पर दबाव कम करके विरोधियों पर बढ़ा देगा.’
नायर ने आगे कहा, ‘हेजलवुड के खिलाफ उनकी परीक्षा होगी, क्योंकि वो अच्छी रिदम में हैं. हालांकि, मुझे महसूस होता है कि उन्हें IPL और साउथ अफ्रीका में खेलकर काफी अनुभव मिल चुका है. अभिषेक बिना डरे खेलते हैं और वो ऑस्ट्रेलिया में अपना नाम बनाना चाहेंगे. उनके पास अच्छा मौका है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में सम्मान पाना बड़ी बात होती है. जितना मैं उन्हें जानता हूं, वो अपना नाम यहां बनाना चाहेंगे.’
ये भी पढ़ें:- ‘एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे’, ऑस्ट्रेलिया में तबाही मचाने के बाद रोहित शर्मा की भारत वापसी, फैंस को ऐसे दिया तोहफा
अभिषेक शर्मा का हालिया प्रदर्शन
अभिषेक शर्मा इस समय टी20 के नंबर 1 बल्लेबाज हैं और उन्होंने अपने हालिया प्रदर्शन से खुद को साबित किया है. भारत आखिरी बार टी20 अंतर्राष्ट्रीय में एशिया कप के दौरान नजर आया था. इसी बीच 7 मुकाबलों में अभिषेक शर्मा ने 44.86 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 314 रन बनाए थे. इसी बीच उन्होंने कुल 32 चौके और 19 छक्के जड़े थे. पूरे टूर्नामेंट में अभिषेक ने 200.00 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और कुल 3 अर्धशतक बनाए.
ये भी पढ़ें:- BAN vs WI: छक्का लगाया फिर भी अंपायर ने क्यों दिया आउट? आखिरी ओवर में हाई वोल्टेज ड्रामा!
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines