IND vs AUS: विराट कोहली ने सुधारी 'कैच' वाली गलती, मोहम्मद शमी ने आते ही मैदान पर मचाई धूम

IND vs AUS Final: भारतीय टीम से पहले ओवर की पहली गेंद पर ही बड़ी चूक हुई थी लेकिन विराट कोहली ने इस गलती को शमी के ओवर में सुधार लिया।

IND vs AUS Final Virat Kohli Catch David Warner Wicket Mohammad Shami First Wicket on First Ball

IND vs AUS Final Virat Kohli Catch David Warner Wicket Mohammad Shami First Wicket on First Ball

IND vs AUS Final: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में पहले खेलते हुए सिर्फ240 रन बनाए। बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा उसके बाद भारतीय गेंदबाजों से सभी को उम्मीदें हैं। 241 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए भी यह लक्ष्य आसान नहीं था लेकिन पहली गेंद पर ही भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली से बड़ी चूक हो गई। हालांकि, अगले ओवर में मोहम्मद शमी की पहली गेंद पर उन्होंने अपनी इस गलती को सुधार लिया।

विज्ञापन

विराट ने सुधारी कैच वाली गलती

भारतीय टीम के लिए 241 रनों का लक्ष्य डिफेंड करते हुए जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की शुरुआत की। उनकी पहली ही गेंद पर डेविड वॉर्नर के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद पहली स्लिप पर खड़े विराट कोहली के पास चली गई। यह कैच था जिसे विराट ने अटेम्पट ही नहीं किया। उसके बाद इस ओवर में 15 रन बने। फिर दूसरे ओवर में मोहम्मद शमी ने आते ही धूम मचाई और फिर से वॉर्नर के बल्ले का बाहरी किनारा लगा। इस बार विराट ने गलती नहीं की और अपनी पुरानी गलती को सुधारते हुए कैच पकड़ लिया। इसके बाद देखते ही देखते ऑस्ट्रेलिया ने 47 रन पर तीन विकेट गंवा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शमी ने मचाई धूम

शमी ने आते ही फील्ड पर फिर से धमाल मचाया। इस पूरे वर्ल्ड कप में उन्होंने कमाल किया है और पहले ओवर से ही विकेट लेना शुरू किए हैं। इस बार भी ठीक वैसे ही उन्होंने किया और पहले ओवर में ही भारत को डेविड वॉर्नर का बड़ा विकेट दिला दिया। वॉर्नर ने 3 गेंदों पर 7 रन बनाए और यह शमी का इस वर्ल्ड कप में 24वां विकेट रहा है। अब टीम इंडिया को तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने के लिए 240 रन के अंदर ऑस्ट्रेलिया को समेटना होगा।

विज्ञापन

कोहली और राहुल की अर्धशतकीय पारी

भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 240 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 54 और केएल राहुल ने 66 रनों की पारी खेली थी। वहीं पारी की शुरुआत करते हुए रोहित शर्मा ने 47 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में 240 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ