IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 साल के बाद वनडे विश्व कप के फाइनल में भिड़ंत होने वाली है। दोनों टीमें आखिरी बार 2023 में आमने-सामने हुई थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली थी। अब भारतीय टीम के लिए समय आ गया है कि ऑस्ट्रेलिया से अपना बदला पूरा करे। भारत के पास 20 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराकर बदला पूरा करने का मौका है। अगर भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है, तो न सिर्फ 20 साल का बदला पूरा करेगा, बल्कि सबसे अधिक वनडे विश्व कप जीतने वाली दूसरी टीम भी बन जाएगी। लेकिन भारत की जीत के रास्ते में 2 कठिन सवाल सामने आ रहे हैं। अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल से पहले ये दो सुधार नहीं करती है, तो फाइनल जीत पाना मुश्किल होगा।
फिनिशर का नहीं चलना बड़ी समस्या
ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद फिनिशर की भूमिका बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। लेकिन सूर्या का बल्ला विश्व कप में खामोश है। द 360 डिग्री के नाम से मशहूर खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव के बल्ले से इस विश्व कप में एक भी अर्धशतकीय पारी देखने को नहीं मिली है, ऐसे में बड़ा सवाल है कि अगर फाइनल में भी सूर्या का बल्ला खामोश रहता है, तो भारत को जीत कैसे मिलेगी। ऐसे में अगर भारत को तीसरी बार फाइनल जीतने का सपना सच करना है, तो इसके लिए सू्र्या का बल्ला चलना काफी जरूरी है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: फाइनल में ट्रंप कार्ड साबित होंगे अश्विन? किसका कटेगा पत्ता, संभावित Playing 11
गेंदबाजी बनी समस्या
भारतीय टीम हार्दिक पांड्या के बाहर होने के बाद सिर्फ 5 गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर रही है। सेमीफाइनल मुकाबले में भी जब भारतीय गेंदबाजों की पिटाई होने लगी थी, इस दौरान भारत को छठे गेंदबाज की जरूरत महसूस होने लगी थी। अगर फाइनल मुकाबले में कोई गेंदबाज चोटिल हो जाता है, या फिर किसी की खूब पिटाई होती है, तो रोहित शर्मा किससे गेंदबाजी करवाएंगे। हालांकि भारत के 4 बल्लेबाजों ने नीदरलैंड के खिलाफ गेंदबाजी की थी, ताकि मुसीबत के समय वह गेंद करा सके, लेकिन ये तो बस खानापूर्ति होगी। भारत के पास छठा गेंदबाज नहीं होना मुश्किल खड़ी कर सकती है।
संबंधित खबरें
'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
25 mins agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
41 mins agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
2 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
3 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
10 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
10 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
12 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
12 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
12 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines