IND vs AUS Probable Playing 11: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबले को लेकर उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। इस मुकाबले में अब सिर्फ एक दिन बाकी है। 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में यह महा मुकाबला खेला जाएगा। भारत के कप्तान रोहित शर्मा के लिए फाइनल का प्लेइंग इलेवन सिर दर्द बना हुआ है। न्यूजीलैंड के खिलाफ जब सभी गेंदबाजों की पिटाई हो रही थी, इस दौरान भी टीम इंडिया को छठे गेंदबाज की कमी खली थी। लेकिन सिर्फ 5 ही बॉलिंग ऑप्शन होने के कारण भारतीय टीम के पास कोई रास्ता नहीं था। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या फाइनल में टीम इंडिया का प्लेइंग इलेवन बदल जाएगा।
अश्विन की वापसी पर कौन होगा बाहर?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले रविचंद्रन अश्विन चर्चा में आ गए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में एंट्री कर सकते हैं। अश्विन हमेशा से बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए घातक साबित होते रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम में बाएं हाथ के दो बल्लेबाज हैं, ऐसे में फाइनल में अश्विन की वापसी की संभावना जताई जा रही है। अगर अश्विन की टीम में एंट्री होती है, तो किसी न किसी का पत्ता कटेगा। चलिए आपको बताते हैं कि अश्विन की वापसी पर किसका प्लेइंग इलेवन से पत्ता कट सकता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: Luck का होगा खेल? टॉस हारकर मैच जीतना मुश्किल! (https://bestsellerpublishing.org/) अहमदाबाद में टॉस क्यों है अहम
सूर्यकुमार के खेलने पर लटकी तलवार
अगर रविचंद्रन अश्विन की वापसी छठे गेंदबाज के तौर पर होती, तो विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का टीम से पत्ता कटना तय माना जा रहा है। सूर्या इस विश्व कप में अभी तक अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं, ऐसे में फाइनल से सूर्या का पत्ता कट सकता है। अश्विन एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, ऐसे में वह बल्ले से भी रन बना सकते हैं। दूसरी ओर अगर भारतीय टीम 5 गेंदबाजों के साथ ही उतरती है और अश्विन की वापसी होती है, तो टीम से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का पत्ता कट सकता है। सिराज की न्यूजीलैंड के खिलाफ काफी पिटाई भी हुई थी। बुमराह और शमी को शानदार प्रदर्शन के कारण बाहर नहीं किया जा सकता है। कुलदीप यादव सेमीफाइनल में काफी किफायती साबित हुए थे। वहीं, जडेजा को बाहर रखना सोचा भी नहीं जा सकता है, इससे साफ है कि अश्विन की वापसी पर सिराज का ही पत्ता कट सकता है।
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
16 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines