World Cup 2023: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी विश्व कप के फाइनल मुकाबले को लेकर देशभर में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। आज के दिन यह फैसला हो जाएगा कि कौन सी टीम विश्व चैंपियन बनेगी। इस मुकाबले में टॉस काफी अहम भूमिका अदा करने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो दूसरी पारी में मैदान पर ओस गिरने वाला है, इससे बल्लेबाजी करने में काफी दिक्कत होगी। क्या आपको पता है कि साल 2011 का फाइनल मुकाबला जो कि भारत बनाम श्रीलंका के बीच खेला गया था, इस मुकाबले में दो बार टॉस हुआ था, चलिए बताते हैं क्या थी खास वजह।
भारत ने जीता था विश्व कप फाइनल
आईसीसी विश्व कप 2011 का फाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। भारत ने इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया था। भारत ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के टारगेट को चेज कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया था। लेकिन आपको बता दें कि इस मुकाबले में दो बार टॉस हुआ था। यह पहला फाइनल मुकाबला था, जिसमें दो बार टॉस हुआ था। चलिए आपको बताते हैं इस मुकाबले में दो बार टॉस करने की जरूरत क्यों पड़ी थी।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS World Cup 2023 Final Live: कौन बनेगा विश्व विजेता? आज हो जाएगा फैसला, यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स…
दो बार क्यों हुआ था टॉस?
भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा टॉस करने के लिए मैदान पर पहुंचे थे। इस दौरान जब पहली बार सिक्का उछाला गया, तो दोनों कप्तानों को लगा कि वे टॉस जीत गए हैं। क्योंकि जब सिक्का उछाला, तो संगकारा ने कॉल किया था, लेकिन रेफरी जेफ क्रो कुमार संगकारा की कॉल नहीं सुन सके। ऐसे में सिक्का उछालने के बाद भी टॉस का बॉस का फैसला नहीं हो सका था। इसके बाद जब दोबारा टॉस किया गया, तो श्रीलंका ने टॉस जीत लिया और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
1 hr agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
2 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन, खत्म हुई ब्रेसवेल की शानदार पारी
2 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
2 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
4 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
4 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
5 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
6 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines