IND vs AUS Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आयोजन 9 फरवरी 2023 से भारत में किया जाना है। ये सीरीज 4 मैचों की होगी। इस सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा जिसके लिए दोनों टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। नागपुर में खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर है। दरअसल टीम के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर चोट से उबर नहीं पाए हैं और वे पहला टेस्ट मैच खेल पाएंगे। अय्यर के जाने के बाद से ही उनकी जगह कौन लेगा इसे लेकर चर्चा का बाजार गरम है।
और पढ़िए – बल्लेबाजों को डर, ऑस्ट्रेलिया की खास तैयारी, VIDEO
शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव में किसे मिलेगी जगह ?
बीसीसीआई ने हाल ही में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय दल की घोषणा की थी। जिसमें व्हाइट बॉल क्रिकेट स्पेशलिस्ट सूर्यकुमार यादव का भी चयन 2 टेस्ट मैचों में किया गया था। सूर्या ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में यह आंकड़े बदल सकते हैं। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद अब सूर्या के लिए रास्ते साफ होते नजर आ रहे हैं हालांकि उनके सामने फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल है जिन्हें भारतीय टीम नीचे की तरफ खिला सकती है।
इन दोनों में किसे जगह मिलनी चाहिए इसे लेकर भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने बड़ा बयान दिया है। दिनेश कार्तिक के मुताबिक अगर श्रेयस अय्यर नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को मौका दिया जाना चाहिए ना कि शुभमन गिल को। अगर सूर्या मैच खेलते हैं तो ये पल उनके लिए ऐतिहासिक होगा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (wk), इशान किशन (wk), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
14 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines