हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs AUS Test Series: दिल्ली में जबरदस्त टीम इंडिया, 36 साल से नहीं हारी एक भी मैच, क्या कंगारू तोड़ पर पाएंगे रिकॉर्ड ?

विज्ञापन
ind vs aus delhi test

IND vs AUS Test Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गॉवस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया का पहला मुकाबला जीतकर उत्साहित है। जबकि दिल्ली का रिकॉर्ड भी टीम इंडिया के लिए खुश करने वाला है। जबकि यह रिकॉर्ड कंगारू टीम की टेंशन बढ़ा रहा है।

दिल्ली में 36 साल से नहीं हारी इंडिया

दिल्ली में भारतीय टीम टेस्ट में पिछले 36 सालों से कोई मैच नहीं हारी है। दिल्ली में टीम इंडिया का तक एकतरफा सिक्का चलता है। 2017 में इंडिया और श्रीलंका के बीच इस मैदान पर आखिरी टेस्ट मुकाबला खेला गया था।

जिसमें दिल्ली के लोकल बॉय और टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली ने शानदार 243 रनों की पारी खेली थी। हालांकि यह मुकाबला ड्रॉ हुआ था।

और पढ़िए –PSL 2023: चटाक…Ihsanullah ने खतरनाक गेंद से उड़ा दी गिल्लियां, चारों खाने चित हुए Kamran Ghulam

दिल्ली टीम इंडिया का रिकॉर्ड

दिल्ली में अब तक 34 टेस्ट मैच खेले गए हैं। जिनमें से 13 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है। जबकि 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 1987 में भारत आखिरी बार इस मैदान में वेस्टइंडीज से हारी थी। उसके बाद से भारत ने यहां कोई मैच नहीं हारा है।

स्पिनरों को मिलेगी मदद

नागपुर में भारतीय स्पिनरों के आगे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज पानी भरते हुए नजर आए थे। जबकि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर भी स्पिनरों को मदद मिलने की पूरी संभावना है। क्योंकि यहां की पिच काली मिट्टी से बनी है, जिस पर गेंद ज्यादा बाउंस होती है।

और पढ़िए –PSL 2023: ‘ये है 𝐏𝐨𝐥𝐥𝐚𝐫𝐝 𝐏𝐨𝐰𝐞𝐫’…पोलार्ड ने खड़े-खड़े ठोका करारा छक्का, देखकर दंग रह गए Rauf

जडेजा-अश्विन मचाएंगे धमाल 

ऐसे में अगर ऐसा हुआ तो फिर एक बार रवींद्र जडेजा, आर अश्विन और अक्षर पटेल का जलवा देखने को मिल सकता है। जबकि कंगारू बल्लेबाजों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें