IND vs AUS: टीम इंडिया को भले ही तीसरे टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन भारतीय टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने तीसरे टेस्ट में सबका दिल जीत लिया। जिस मैच में कोई बल्लेबाज नहीं चला वहां पुजारा ने 59 रनों की पारी खेलकर अपना दम दिखाया। खास बात यह है कि पुजारा को इंदौर टेस्ट के लिए एक ऐसा अवॉर्ड मिला है, जिसके बारे में शायद उन्होंने खुद भी नहीं सोचा होगा।
79 मीटर का लगाया छक्का
चेतेश्वर पुजारा ने दूसरी पारी में 59 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 5 शानदार चौके और 1 जबरदस्त छक्का लगाया। खास बात यह है कि पुजारा ने 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन यह उनके करियर का 16वां छक्का था। जिसके लिए उन्हें 1 लाख रुपए का इनाम दिया गया है। क्योंकि पुजारा का यह छक्का 79 मीटर लंब था। पुजारा ने दूसरी पारी में टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने में पूरी मदद की लेकिन अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
और पढ़िए – PSL 2023: आजम खान का तूफान, बैठे-बैठे ठोक डाले कड़क छक्के, देखें वीडियो
पुजारा के शॉट पर रोहित रह गए हैरान
चेतेश्वर पुजारा संभलकर बल्लेबाजी कर रहे थे, ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने ईशान किशन से उन्हें तेज बल्लेबाजी करने का मैसेज भिजवाया, जिसके बाद पुजारा ने गियर बदल दिया। पुजारा ने नाथन लायन की गेंद पर कदमों का इस्तेमाल करते हुए शानदार छक्का लगाया। जिसे देखकर खुद कप्तान रोहित शर्मा भी हैरान रहे गए। पुजारा के छक्के के बाद रोहित का रिएक्शन भी वायरल हुआ था। खास बात यह है कि पुजारा ने लंबे समय बाद टेस्ट मैच में छक्का लगाया।
और पढ़िए – PSL 2023: गजब…हसन अली ने बाउंड्री पर दिखाई जादूगरी, लोग बोले- क्या कैच है, देखें वीडियो
हालांकि पुजारा का बल्ला भी टेस्ट में शांत पड़ा हुआ है, टेस्ट की पिछली 5 पारियों में उन्होंने महज 1 अर्धशतक लगाया है। जबकि इंदौर टेस्ट की पहली पारी में भी वह 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसे में यह आंकड़ें उनकी बल्लेबाजी को शोभा नहीं देते हैं। ऐसे में पुजारा के फैंस अब उनसे आखिरी टेस्ट में बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 mins agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
1 hr agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
7 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
8 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
9 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
9 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
9 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines