---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs AUS: मैं क्या करूं के सवाल पर पुजारा ने दिया मजेदार जवाब, फिर अश्विन ने लूट ली महफिल

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा चौथा टेस्ट सोमवार को ड्रॉ पर खत्म हुआ, लेकिन पांचवें दिन इस मुकाबले में एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल गेंदबाजी करने पहुंचे। पुजारा ने 1 ओवर में 1 रन दिया तो वहीं […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा चौथा टेस्ट सोमवार को ड्रॉ पर खत्म हुआ, लेकिन पांचवें दिन इस मुकाबले में एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल गेंदबाजी करने पहुंचे। पुजारा ने 1 ओवर में 1 रन दिया तो वहीं गिल ने 1.1 ओवर में 1 रन देकर किफायती गेंदबाजी की। दोनों बल्लेबाजों को गेंदबाजी करते देख टीम इंडिया खुश हो गई। मैच के बाद अश्विन ने पुजारा की गेंदबाजी पर फोटो ट्वीट कर कहा- मैं क्या करूं? जॉब छोड़ दूं?

---विज्ञापन---
और पढ़िए – IND vs AUS: ODI सीरीज में श्रेयस अय्यर की जगह लेने को तैयार हुआ 66.00 की एवरेज वाला बल्लेबाज

पुजारा ने दिया जवाब

पुजारा ने जब ये ट्वीट देखा तो वह खुद को जवाब देने से नहीं रोक सके। उन्होंने कहा- नहीं, ये सिर्फ तुम्हें नागपुर में वन डाउन उतरने पर थैंक्यू कहने के लिए था। दरअसल, अश्विन इस मुकाबले में नाइट वॉचमैन की भूमिका में तीसरे नंबर पर उतरे थे। अब इस जवाब को देख अश्चिन से भी नहीं रहा गया। उन्होंने पुजारा के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए कहा- आपके इरादे की तारीफ की जानी चाहिए, लेकिन इस कर्ज को उतारते देख आश्चर्यचकित हूं। दोनों खिलाड़ियों के बीच इस मजेदार बातचीत ने क्रिकेट के गलियारों में महफिल लूट ली है।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – IND vs AUS: Steve Smith बोले-मैं थोड़ा बूढ़ा हो रहा हूं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने क्यों कही यह बात

7 जून को WTC Final में भिड़ेंगी दोनों टीमें

अश्विन की गेंदबाजी की बात की जाए तो उन्होंने पहली ईनिंग में शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए। जबकि दूसरी ईनिंग में एक विकेट लिया। हालांकि टीम इंडिया बाद में मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ की साझेदारी तोड़ने में नाकाम रही और अंतत: मैच ड्रॉ हो गया। इधर, न्यूजीलैंड के श्रीलंका पर जीत दर्ज करते ही टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपिनयनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। अब दोनों टीमें 7 जून से द ओवल लंदन में शुरू होने वाले मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ेंगी।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 13, 2023 08:20 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola