IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को वनडे सीरीज में 2-1 से हरा दिया. अब इन दोनों टीमों के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत होगी. जिसका पहला मुकाबला 29 अक्टूबर को कैनबरा में खेला जाएगा. इस सीरीज की शुरुआत होने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया की टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है. टीम के मैच विनर खिलाड़ी ने पर्सनल कारणों की वजह से सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है. जिसके कारण ही अब टीम में 23 वर्षीय भारतीय मूल के खिलाड़ी की एंट्री हुई है.
ऑस्ट्रेलिया की टीम को लगा बड़ा झटका
सुपरस्टार ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जंपा निजी कारणों से पहला वनडे मैच नहीं खेले थे. अब टी20 सीरीज से भी उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है. दरअसल जंपा दूसरी बार पिता बनने वाले हैं. ऐसे में वो इस समय अपनी पत्नी के साथ रहना चाहते हैं. जिसके कारण ही टी20 सीरीज से बाहर होने का फैसला किया है. उनके टीम से बाहर होने के बाद अब 23 वर्षीय तनवीर संघा को अब टीम में जगह मिली है. भारतीय मूल के संघा ने इससे पहले 4 वनडे और 7 टी20 मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले हैं. दिलचस्प बात यह है कि संघा ने अपना आखिरी वनडे और टी20 दोनों ही मैच भारत के खिलाफ ही खेला है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में वो एक भी विकेट नहीं सके थे. वहीं आखिरी टी20 मैच में 4 ओवर डाल कर 26 रन दिए और रिंकू सिंह का विकेट झटका था.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को कैनबरा टी20 से पहले लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर
पहले टी20 मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
टिम डेविड, ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल मार्श (कप्तान), मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंग्लिस, जोश फिलिप, सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, मैथ्यू कुहनेमैन, तनवीर संघा.
भारतीय टी20I टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा.
ये भी पढ़ें: पैट कमिंस इंजरी के कारण पहले एशेज टेस्ट से हुए बाहर, इस खिलाड़ी को मिली ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी!
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines