Marnus Labuchagne Replace Cameron Green: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 19 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी. इसके पहले ऑस्ट्रेलिया की समस्या बढ़ते ही जा रही है. पैट कमिंस पहले ही सीरीज से बाहर हैं और मिचेल मार्श कप्तानी कर रहे हैं. अब श्रृंखला शुरू होने से कुछ समय पहले ऑस्ट्रेलिया की टेंशन और बढ़ती जा रही है. उनके स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन बाहर हो चुके हैं. इसी के चलते अब टीम में मार्नस लाबुशेन की वापसी हो गई है. हाल ही में घरेलू क्रिकेट में मार्नस ने शानदार प्रदर्शन किया था और इसी के चलते धुरंधर की वापसी होने वाली है.
कैमरून ग्रीन चोट के चलते बाहर
टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज से दो दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है. कैमरून ग्रीन पिछले एक साल से काफी अच्छी फॉर्म में हैं और ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए मैच विनर के रूप में साबित हुए हैं. अब खबर आ रही है कि वो वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं. पैट कमिंस जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी पहले ही चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हैं. अब कैमरून का चोटिल होना भी टीम की टेंशन बढ़ाने वाला है.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बड़ा बयान, रोहित-विराट का होगा काम तमाम?
मार्नस लाबुशेन की वापसी
मार्नस लाबुशेन को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था. मार्नस ने इसके बाद घरेलू क्रिकेट में धमाल किया और लगातार दो शतक लगाए. इसी वजह से अब टीम में उनकी वापसी हो गई है. वो कैमरून ग्रीन के रिप्लेसमेंट के रूप में वापस आए हैं. मार्नस के पास अब दोबारा खुद को साबित करके टीम में जगह पक्की करने का शानदार मौका है.
ऑस्ट्रेलिया का वनडे स्क्वाड
टीम इंडिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, मार्नस लाबुशेन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (दूसरे वनडे मैच से उपलब्ध), जोश फिलिप (पहले मैच में चयन के लिए उपलब्ध), मिशेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा (दूसरे वनडे मैच से उपलब्ध), मैथ्यू कुहनेमन (पहले मैच में चयन के लिए उपलब्ध)
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: पर्थ की परीक्षा के लिए तैयार रोहित-विराट, ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही पहले कदम से चौंकाया! देखिए VIDEO
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
36 mins agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
40 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
2 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
3 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines