IND vs AUS: टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने टेस्ट सीरीज के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दी है। लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले अब BCCI ने एक और बड़ा फैसला लिया है। जिसका फायदा टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में हो सकता है।
4 नेट बॉलर टीम से जुड़े
नागपुर में टीम इंडिया कोच राहुल द्रविड़ के साथ प्रैक्टिस में जुटी हुई। BCCI ने एक बड़ा फैसला लेते हुए चार बॉलरों को बतौर नेट बॉलर टीम इंडिया के साथ जोड़ा है। ये सभी चारों बॉलर स्पिनर हैं, जो भारतीय बल्लेबाजों की प्रैक्टिस में मदद करेंगे। खास बात यह है कि इन चारों बॉलर्स में से दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं।
ये बॉलर जुड़े टीम इंडिया के साथ
बताया जा रहा है कि BCCI ने वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, सौरभ कुमार और साई किशोर को नेट बॉलर के तौर पर टीम इंडिया के साथ जोड़ा है। ये चारों गेंदबाज बतौर नेट बॉलर टीम के साथ प्रैक्टिस में हिस्सा लेंगे। खास बात यह है कि सुंदर से लेकर राहुल चाहर तक सभी उच्च कोटि के स्पिनर माने जाते हैं। जिसका फायदा टीम इंडिया के बल्लेबाजों को प्रैक्टिस में मिल सकता है।
अब टीम इंडिया में 8 स्पिनर
दरअसल, वाशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, सौरभ कुमार और साई किशोर के टीम इंडिया के साथ जुड़ने के बाद अब भारतीय टीम में 8 स्पिनर हो गए हैं। रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव टीम में लीडिंग बॉलर के तौर पर शामिल हैं। ऐसे में यह सभी गेंदबाज अब मिलकर भारतीय बल्लबाजों को प्रैक्टिस कराएंगे।
वहीं भारतीय पेस बैटरी के तौर पर मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनादकट टीम में शामिल हैं। यानि कुल मिलाकर अभी प्रैक्टिस के लिए भारतीय बल्लेबाजों के पास 12 बॉलर हैं। जिससे बल्लेबाजों के पास तैयारी करने का भरपूर मौका होगा।
और पढ़िए – IND vs AUS: पहले टेस्ट में कौन होंगे ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज? पैट कमिंस ने दिया ये जवाब
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर. अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।
ऑस्ट्रेलिया की टीम
पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टोड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, डेविड वॉर्नर।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में हुई वापसी, ईशान किशन की ली जगह
39 mins ago'मुझसे कोई उम्मीद नहीं...', टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बयान
55 mins agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, सेफर्ट को अर्शदीप ने भेजा पवेलियन
55 mins agoMI का बड़ा ऐलान, चैंपियन खिलाड़ी को बनाया नया हेड कोच
2 hrs agoवैभव IN, ईशान OUT... दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा T20I? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपाकिस्तान में होगा अगला वुमेंस T20 वर्ल्ड कप, भारत के मैच कहां खेले जाएंगे?
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए का बुरा हाल, 113 रनों पर हुए ऑल आउट
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए विराट ने शुरू की तैयारियां, नेट्स में बहाया पसीना
6 hrs agoIND vs NZ: दूसरे टी20 में फिर बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines