IND vs AUS: भारतीय टीम के खिलाफ तीसरा टी20आई मुकाबला हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने प्लान में बड़ा बदलाव किया है. मेजबान टीम ने अब बचे हुए 2 मैचों से अपने सबसे बड़े सुपरस्टार को बाहर कर दिया है. 5 मैचों की सीरीज में तीसरे मुकाबले के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं. बचे हुए 2 टी20 मैचों से पहले दोनों ही टीमें अपने स्क्वाड में बदलाव करती हुई नजर आ रही है. जोश हेजलवुड के बाद अब और सुपरस्टार खिलाड़ी टी20 सीरीज से बाहर हुआ है.
ट्रेविस हेड हुए बाकी 2 मैचों से बाहर
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने चौथे और पांचवें टी20 मैच से पहले सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड को रिलीज कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया का मैनेजमेंट चाहता है कि हेड एशेज सीरीज से पहले शेफील्ड शील्ड खेले. जहां पर वो साउथ ऑस्ट्रेलिया की टीम का हिस्सा बनेंगे. ट्रेविस तस्मानिया के खिलाफ मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे. हेड भारत के खिलाफ सीरीज में बुरी तरह से फेल हो गए थे, ऐसे में एशेज सीरीज से पहले वो घरेलू क्रिकेट खेलकर फॉर्म में वापसी करना चाहेगी. हेड के टीम से बाहर होने के कारण अब चौथे टी20 मैच में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ऑस्ट्रेलिया की टीम को सीरीज जीतने के लिए चौथे टी20 मैच में धमाकेदार कमबैक करना होगा.
ये भी पढ़ें: Womens World Cup जीतने के बाद टीम इंडिया पर बरसा ‘छप्परफाड़’ पैसा, BCCI और ICC से मिलेंगे इतने करोड़
सभी दिग्गज खेल रहे हैं घरेलू क्रिकेट
सिर्फ ट्रेविस हेड ही नहीं बल्कि मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन जैसे दिग्गज भी खेलते हुए नजर आ रहे हैं. ट्रेविस हेड की जगह प्लेइंग 11 में ग्लेन मैक्सवेल की एंट्री हो सकती है. वहीं मार्कस स्टोइनिस को चौथे टी20 में सलामी बल्लेबाजी करते हुए देख सकते हैं. एशेज सीरीज की शुरुआत 21 नवंबर से होने वाली है. घरेलू मैदान पर खेलने के कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम ज्यादा दबाव में होगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास इस सीरीज को अपने नाम करने का अच्छा मौका है. इंग्लिश टीम के बल्लेबाज खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: हारकर भी दिल जीत ले गईं अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट, भारत से World Cup फाइनल के बाद दिया भावुक बयान
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
33 mins agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
59 mins agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
1 hr agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
1 hr agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
1 hr agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
2 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
3 hrs agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
3 hrs agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines