IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज पर ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से कब्जा किया। कंगारू टीम के लिए इस सीरीज में पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ कप्तानी कर रहे थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में मजबूत भारतीय टीम को उसके ही घर में मात दी। तीसरा मुकाबला सीरीज का निर्णायक मैच था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 21 रनों से हरा दिया।
अश्विन ने की स्टीव स्मिथ की तारीफ
इस मुकाबले में स्टीव स्मिथ ने शानदार कप्तानी का नजारा पेश किया, जिसके मुरीद टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर रविचंद्रन अश्विन भी हो गए। मैच के बाद रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने स्मिथ की कप्तानी की जमकर तारीफ की है। अश्विन ने स्टीव की कप्तानी से प्रभावित होकर सोशल मीडिया के ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि “स्टीव स्मिथ और कप्तानी स्वर्ग में बना मैच है’।
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘भारत में खेलना चुनौतीपूर्ण’…जीत के हीरो ने मैच के बाद दिया ये बड़ा बयान
स्मिथ ने कप्तानी में किया कमाल
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया भारत में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद वनडे सीरीज खेलने आई थी। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट में कमिंस की गैरमौजूदगी में स्मिथ ने कप्तानी संभाली थी। उनके कप्तान बनते ही कंगारू टीम ने पूरा तरीका बदल दिया था। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 0-2 से पिछड़ने के बाद स्मिथ की कप्तानी में टीम ने वापसी की और तीसरा टेस्ट जीता, फिर स्मिथ की कप्तानी में अहमदाबाद में चौथा टेस्ट ड्रा हुआ था। अब उन्होंने वनडे सीरीज में कप्तानी करते हुए विजय हासिल की है।
2019 के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारत को घर में हराई सीरीज
तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से जीतने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने भारत को उसकी सरजमीं पर साल 2019 के बाद फिर हराया है। कंगारू टीम ने 2019 में पांच मैचों की सीरीज में 3-2 से हराया था। इसके बाद टीम इंडिया ने अपने घर में लगातार सात वनडे सीरीज जीती थीं। हालांकि साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वनडे सीरीज हरा दी है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
9 mins agoIND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई 'नाइंसाफी', सीरीज जीत के बावजूद नहीं मिला पांचवें T20I की प्लेइंग 11 में मौका
31 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
50 mins agoLIVE: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव
53 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
2 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines