IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। पहले 2 टेस्ट में टीम इंडिया ने जीत दर्ज करते हुए 2-0 से सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है। इन दोनों ही मैचों में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने कमाल किया। दोनों ने मिलकर 31 विकेट लिए, जबकि 9 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए।
अब टीम इंडिया की सबसे सफलतम जोड़ियों में से से एक जडेजा-अश्विन की जोड़ी टीम इंडिया के दिग्गज स्पिन रहे हरभजन सिंह और अनिल कुंबले का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इन दोनों दिग्गजों की जोड़ी का रिकॉर्ड तोड़ अश्विन-जडेजा इतिहास रच देंगे। ऐसा करने के लिए दोनों को 39 विकेट और चटकाने होंगे।
और पढ़िए –IND vs AUS, Indore Test Tickets: 315 रुपए में मिल रहा सबसे सस्ता टिकट, तुरंत ऐसे करें बुक
हरभजन-कुंबले के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड
दरअसल, मौजूदा वक्त में टेस्ट फॉर्मेट में एक जोड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले और हरभजन सिंह के नाम दर्ज है। अब जडेजा-अश्विन की जोड़ी इस रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गई और अगले कुछ मैचों में इसे ध्वस्त भी कर सकती है। कुंबले-हरभजन की जोड़ी ने 54 टेस्ट मैचों में 501 विकेट निकाले थे। इस दौरान कुंबले के नाम 281 और हरभजन के नाम 220 विकेट हैं।
अश्विन-जडेजा ने लिए हैं 462 विकेट
अगर बात अश्विन-जडेजा की करें तो इस जोड़ी ने अब तक 45 मैचों में 462 विकेट हासिल कर लिए हैं। अगर एवरेज पर नजर डालें तो अगले 5 टेस्ट मैचों में यह जोड़ी कुंबले-भज्जी को पछाड़ सकती है। अश्विन के नाम 248, जबकि जडेजा ने 214 विकेट चटकाए हैं। कुंबले-हरभनज को पीछे छोड़ने के लिए इस जोड़ी को अभी 39 विकेट और चटकाने होंगे।
और पढ़िए –IND vs AUS: शर्मनाक हार के आधी टीम वापस लौट गई ऑस्ट्रेलिया, बड़ी वजह आई सामने
इंदौर में होना है तीसरा टेस्ट मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत ने 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। अब दो मुकाबले और खेले जाने हैं। 1 मार्च से तीसरा टेस्ट इंदौर में होगा, जहां देखना दिलचस्प होगा कि अश्विन-जडेजा की ये जोड़ी पहले दो मुकाबलों की तरह करिश्मा करेगी या फिर तेज गेंदबाज धमाल मचाएंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
29 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
33 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
54 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines