IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दोनों मैचों में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस हार के बाद कंगारू कप्तान अपने घर लौट चुके हैं, लेकिन उनकी जमकर आलोचना भी हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व कप्तान ने पैट कमिंस की रणनीति पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि कमिंस ने मौकों को छोड़ा है।
एलन बॉर्डर ने उठाए सवाल
पैट कमिंस की रणनीति पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान एलन बॉर्डर ने सवाल उठाए हैं। बॉर्डर का कहना है कि ‘कप्तान के रूप में उनकी असली परीक्षा थी, लेकिन उन्होंने खुद ही कम बॉलिंग की है। दूसरे टेस्ट में वह अकेले गेंदबाज थे, लेकिन उन्होंने केवल 13 ओवर बॉलिंग की, जबकि दूसरी पारी में तो बिल्कुल भी गेंदबाजी नहीं की, जो सही फैसला नहीं था। लेकिन अगर पैट कमिंस खुद जिम्मेदारी लेकर आक्रामक गेंदबाजी करते तो शायद चीचें बदल सकती थी।’
और पढ़िए – IPL 2023: MS धोनी की टीम को बड़ा झटका, बड़े मैचों में नहीं दिखेगा CSK का यह दिग्गज खिलाड़ी
एलन बॉर्डर ने कहा ‘कई ऐसे मौके थे, जहां ऑस्ट्रेलिया को मौका मिला था, लेकिन हमने इन मौकों को छोड़ दिया। एक वक्त दूसरे टेस्ट में भारत का स्कोर 7 विकेट पर 139 रन हो गया था, लेकिन अश्विन और अक्षर पटेल ने मिलकर 114 रनों की साझेदारी कर ली। जिससे मेजबान टीम स्कोर ऑस्ट्रेलिया के बराबर ही पहुंच गया। जबकि हम अगर यहां विकेट निकालते तो वक्त बदल सकता था। लेकिन वह मौका हमने छोड़ दिया।’
‘आप गेंदबाजी करना भूल गए हैं’
एलन बॉर्डर ने कहा ‘ कमिंस जिस हिसाब से बॉलिंग कर रहे थे, वह बहुत चिंतित करने वाला है, क्योंकि मुझे लगता है कि वह खुद से गेंदबाजी कराना भूल गया, जब आपका प्रमुख तेज गेंदबाज आपका कप्तान हो तो ऐसा हो सकता है, लेकिन टीम के दूसरे मैंबर उसे समझा सकते थे, उससे कह सकते थे कि आप बॉलिंग क्यों नहीं कर रहे। लेकिन मेरा मानना है कि एक कप्तान के रूप में पैट कमिंस की यह पहली वास्तविक परीक्षा है, अभी तक उसके लिए सब आसान रहा है, लेकिन एक कप्तान के रूप में आपको खुद को साबित करना होगा।’
और पढ़िए – James Anderson: जिसकी डेब्यू शर्ट पर नहीं था कोई नंबर, आज बन गया दुनिया का No.1 बॉलर
ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 0-2 से पीछे
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 0-2 से पीछे चल रही है। अब तक दोनों टेस्ट मैचों में उसे तीन-तीन दिन में ही हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में बतौर गेंदबाज और बतौर कप्तान पैट कमिंस की अग्निपरीक्षा चल रही है। फिलहाल कमिंस वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। जबकि 1 मार्च से दोनों टीमों के बीच इंदौर में तीसरा टेस्ट खेला जाना है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines