हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: अहमदाबाद टेस्ट बना गली क्रिकेट...गिल के छक्के से खो गई बॉल, चप्पल उतारकर टेंट में से ढूंढ़ लाया दर्शक, देखें वीडियो

विज्ञापन
IND vs AUS

नई दिल्ली: यूं तो आपने क्रिकेट में कई दिलचस्प नजारे देखे होंगे, लेकिन अहमदाबाद टेस्ट का एक मोमेंट क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत रहा है। इसे देख लोगों को गली क्रिकेट की याद आ गई है। पहले बात करते हैं मैच की- भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में चल रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 480 रनों पर आउट कर दिया। उस्मान ख्वाजा दोहरे शतक से चूके, वे 180 रन बनाकर आउट हुए। वहीं कैमरन ग्रीन ने 114 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए अश्विन ने 6 विकेट चटकाए।

छक्का बन गया परेशानी का सबब

ऑस्ट्रेलिया के बड़े स्कोर का जवाब देने उतरी टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 10 ओवर में बिना विकेट खोए 36 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 27 गेंदों में 18 और रोहित शर्मा 33 गेंदों में 17 रन बनाकर नाबाद हैं। गिल ने अब तक अच्छी बल्लेबाजी की है, जिसमें उन्होंने एक चौका और एक छक्का जड़ा है। हालांकि गिल का यही छक्का ऑस्ट्रेलिया के लिए परेशानी का सबब बन गया। गेंद काफी देर तक दर्शक दीर्घा में रही जिसके बाद हलचल मच गई। इसके चलते काफी देर तक मैच रुका रहा।

और पढ़िए – PSL 2023: बाबर आजम के खिलाफ Rilee Rossouw का तूफान, धमाकेदार जीत से बना डाले ये रिकॉर्ड्स

विज्ञापन

और पढ़िए – WPL 2023: हीली ने मचाया तूफान, महज इतने रन से बन जाता कीर्तिमान, यूपी वॉरियर्स ने आरसीबी को 10 विकेट से रौंदा

एक दर्शक ने लगा दिया पूरा जोर

गिल ने 10वें ओवर में नाथन लायन की दूसरी ही गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से करारा छक्का ठोका। ये बॉल सीधा टेंट के ऊपर पहुंच गई। यहां गेंद ने टप्पा खाए और दो टेंट के बीच एक होल में गिर गई। बॉल को खोता देख अंपायर्स ने नई गेंदों का सेट मंगवा लिया, लेकिन ये क्या? एक दर्शक चप्पल उतारकर टेंट के ऊपर पहुंचा और काफी देर तक ढूंढ़ने में लगा रहा। वो टेंट के नीचे घुस गया, लेकिन बॉल नहीं मिली।

https://twitter.com/Neaz_Abdullah/status/1634156835853795328

विज्ञापन

https://twitter.com/Trend_VKohli/status/1634169541809905668

इसके बाद अंपायर ने भी उसे बाहर निकलने का इशारा कर दिया, लेकिन इस लड़के ने हार नहीं मानी। सभी की निगाहें उसी पर टिक गईं। आखिरकार उसने बॉल ढूंढ़ ली तो दर्शक दीर्घा में शोर मच गया। इस लड़के के मोमेंट ने गली क्रिकेट की याद दिला दी। मैच देखने आया ये दर्शक रातों-रात हीरो बन गया है। ये नजारा देख अंपायर्स और शुभमन गिल भी खूब मुस्कुराए।

विज्ञापन

इस मोमेंट का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola