IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचौं की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मैच के अभी सिर्फ दो दिन समाप्त हुए हैं और अभी से भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इसके नतीजे को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। चोपड़ा ने इसके साथ ही ये भी बता दिया है कि भारतीय टीम की तरफ से कितने शतक आने वाले हैं।
आकाश चोपड़ा की चार भविष्यवाणी
भारतीय पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 के चौथे मुकाबले को लेकर एक, दो नहीं बल्कि पूरी 4 भविष्यवाणी की है। ट्विटर पर आकाश चोपड़ा ने चौथे टेस्ट को लेकर भविष्यवाणी करते हुए लिखा ‘भारत की ओर से तीन शतक आने वाले हैं, इसमें एक दोहरा शतक भी हो सकता है…मैच ड्रॉ होने के 70 प्रतिशत, भारत की जीत के 20 प्रतिशत और ऑस्ट्रेलिया की जीत के 10 प्रतिशत चांस है। मुझे पता है यह अजीब लग रहा है… लेकिन मैं इस खेल को इसी तरह देख रहा हूं।’
और पढ़िए – IND vs AUS: Virat Kohli और सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल हुए Rohit Sharma, पाई बड़ी उपलब्धि
और पढ़िए – IND vs AUS: ये हुई ना बात…144.2 की रफ्तार से आई गेंद, रोहित शर्मा ने तीसरी ही गेंद पर खोल दिया बल्ला, देखें वीडियो
मैच का लेखा- जोखा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन के तीसरे सेशन तक बल्लेबाजी की। पहली पारी में कंगारू टीम ने 480 रन बनाए हैं। उस्मान ख्वाजा ने 180 जबकि कैमरून ग्रीन ने 114 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है। टीम इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 6 विकेट लिए हैं। वहीं भारतीय टीम की बल्लेबाजी अभी जारी है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (C), शुबमैन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भारत (WK), रवींद्र जडेजा, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश
ऑस्ट्रेलिया (XI प्लेइंग): ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लेबसचेन, स्टीवन स्मिथ (C), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (WK), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुहनेमैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
14 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
2 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
2 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
3 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
3 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
3 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines