IND vs AUS: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे आखिरी टी20 मैच में अलग नजारा देखने को मिला. मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. जिसके बाद टीम इंडिया ने 4.5 ओवर में बिना विकेट गंवाए 52 रन बना लिए. उस समय अंपायरों ने अचानक मुकाबला बीच में रोक दिया. उस समय ना बारिश हो रही थी और ना ही रोशनी की कमी थी. ऐसे में मैदान पर मौजूद फैंस और टीवी पर देख रहे दर्शकों को मैच रुकने का कारण नहीं चल पाया.
इस कारण बीच में रुका मैच
मैच रुकने के कुछ देर बाद गाबा के स्टेडियम में ही लिख कर आया कि आसपास मौसम बहुत ज्यादा खराब है. जिसके कारण खुले मैदानों पर रहना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है. बिजली कड़कने की आशंका के कारण ही मुकाबला बीच में रुक गया था. हालांकि अब गाबा में बारिश शुरू हो गई है. ऐसे में मैच कब तक दोबारा शुरू हो पाएगा. ये कह पाना बहुत ज्यादा मुश्किल है. बारिश के कारण खेल रुकने तक टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल 16 गेंदों में 29 रन बनाकर खेल रहे हैं. वही अभिषेक शर्मा 13 गेंदों में 23 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: अभिषेक शर्मा ने रचा T20I में इतिहास, कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड चकनाचूर, मैक्सवेल भी छूटे पीछे
टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 में किया एक बदलाव
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग 11 में 1 बदलाव किया है. तिलक वर्मा को आराम देकर रिंकू सिंह की टीम में वापसी कराई है. एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले के बाद अब रिंकू सिंह को पहली बार प्लेइंग 11 में जगह मिली है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम बार-बार बदलाव नहीं कर रही है.
भारत की प्लेइंग 11- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11- मिशेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा.
ये भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं होगा मुकाबला! पाक इस बड़े टूर्नामेंट से हो गया बाहर, टीम इंडिया ने किया क्वालीफाई
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
29 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
47 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines