सीरीज के पांचवे और आखिरी मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रनों से हराया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया है। मैच में मुकेश कुमार ने झटके 3 विकेट।
अर्शदीप ने ऑस्ट्रेलिया को दिया बड़ा झटका। मैथ्यू वेड 22 रन बनाकर आउट।
मुकेश कुमार ने ऑस्ट्रेलिया को दिए दो बड़े झटके। बेन शून्य पर आउट। टीम इंडिया की मैच पर पकड़ हुई मजबूत।
ऑस्ट्रेलिया को लगा 6वां बड़ा झटका। मुकेश कुमार ने टीम इंडिया को दिलाई सफलता। शॉर्ट 16 रन बनाकर आउट।
ऑस्ट्रेलिया को मैकडर्मट के रूप में लगा बड़ा झटका। मैकडर्मट 54 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का बने शिकार।
अक्षर पटेल ने ऑस्ट्रेलिया को दिया चौथा बड़ा झटका। आवेश खान ने पकड़ा शानदार कैच। टिम डेविड 17 रन बनाकर आउट, स्कोर 102/4
11 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 80 रन। टिम डेविड और मैकडर्मट क्रीज पर मौजूद
रवि बिश्नोई के नाम एक और बड़ी सफलता। ऑस्ट्रेलिया को लगा तीसरा बड़ा झटका, हार्डी 6 रन बनाकर आउट हुए।
रवि बिश्नोई ने ऑस्ट्रेलिया को दिया दूसरा बड़ा झटका। ट्रैविस हेड 28 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे।
4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 40/1
मुकेश कुमार ने ऑस्ट्रेलिया को दिया पहला बड़ा झटका। फिलिप 4 रन बनाकर आउट।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 160 रन बनाए है। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 53 रनों की पारी खेली है।
भारत को लगा 7वां बड़ा झटका। श्रेयस अय्यर 53 रन बनाकर आउट।
अक्षर पटेल के रूप में भारत को लगा 6वां झटका। अक्षर 31 रन बनाकर आउट।
15 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 108 रन।
भारत को जितेश शर्मा के रूप में लगा पांचवा झटका। जितेश 24 रन बनाकर आउट हुए। भारत की आधी टीम पवेलियन वापस लौटी।
13 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 4 विकेट खोकर 97 रन। जितेश-अय्यर क्रीज पर मौजूद।
भारतीय टीम को चौथा झटका इन्फॉर्म बल्लेबाज रिंकू सिंह के रूप में लगा है। पांचवें टी20 मुकाबले में रिंकू पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए आठ गेंद में छह रन बनाकर आउट हुए हैं।
भारतीय टीम को तीसरा झटका कप्तान सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा है। यादव टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सात गेंद में पांच रन बनाकर आउट हुए हैं।
बेंगलुरु में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम पहले पॉवरप्ले में दो विकेट के नुकसान पर 42 रन बनाने में कामयाब हुई है। टीम के लिए मौजूदा समय में श्रेयस अय्यर (06) और सूर्यकुमार यादव (04) क्रीज पर मौजूद हैं। आउट होने वाले खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (21) और ऋतुराज गायकवाड़ (10) हैं।