IND vs AUS: आईसीसी विश्व कप 2023 अपने आखिरी चरण में है। 19 नवंबर को विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, इसके साथ ही क्रिकेट के महापर्व का अंत हो जाएगा। इस विश्व कप के अंत होने के बाद भी क्रिकेट का रोमांच नहीं थमने वाला है। विश्व कप फाइनल के सिर्फ 4 दिन बाद, यानी 23 नवंबर से भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज से विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज क्रिकेटरों को आराम दिया जाएगा। हार्दिक पांड्या पहले से ही चोटिल हैं। ऐसे में इस सीरीज में भारत का कप्तान कौन होगा।
23 नवंबर को पहला मुकाबला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 23 नवंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत की कप्तानी किसे सौंपी जाएगी, यह एक चिंता का विषय है। हार्दिक पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप के लीग मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की कप्तानी भारत के विस्फोटक बल्लेबाज मिस्टर 360 डिग्री सूर्यकुमार यादव को सौंपी जाएगी। सूर्या टी20 क्रिकेट के सबसे बेस्ट खिलाड़ी में से एक हैं, वह अकेले ही जीताने की काबिलियत रखते हैं, ऐसे में उनके कंधों पर टी20 सीरीज की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: बारिश के कारण रद्द हुआ Final, तो कौन होगा विश्व कप विजेता? जानें ICC के नियम
अय्यर भी हो सकते हैं कप्तान
भारतीय टीम के पास एक और ऑप्शन श्रेयस अय्यर के रूप में है। अय्यर भी इस विश्व कप काफी कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं। टी20 फॉर्मेट में भी अय्यर के आंकड़े काफी कमाल के हैं। ऐसे में सूर्या के अलावा अय्यर को भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैचों की सीरीज की कमान सौंपी जा सकती है। भारत के दोनों दिग्गज विराट और रोहित की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह सीरीज काफी चैलेंजिंग होने वाला है।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines