Arpit Pandey
Read More
IND vs AUS: विराट कोहली (Virat Kohli) ने अहमदाबाद टेस्ट (Ahmedabad Test) में समा बांध दिया। तीन साल बाद टेस्ट में विराट गर्जना देखने को मिली। बीमार होने के बाद भी उनका का पराक्रम जारी रहा, शायद इसलिए उन्हें किंग कोहली कहा जाता है। विराट महज 14 रनों से अपना आठवां दोहरा शतक बनाने से चूक गए। अगर यह 14 रन और बन जाते तो किंग कोहली एक खास उपलब्धि हासिल कर लेते।
विराट कोहली ने ने शानदार 186 रनों की पारी खेली, लेकिन अगर वह दोहरा शतक पूरा कर लेते तो सात अलग-अलग टीमों के खिलाफ दोहरा शतक लगाने की उपलब्धि हासिल कर लेते। क्योंकि विराट कोहली टेस्ट में 6 अलग-अलग टीमों के खिलाफ दोहरा शतक लगा चुके हैं। लेकिन सातवें देश के खिलाफ वह दोहरा शतक बनाने से चूक गए।
1⃣8⃣6⃣ Runs
3⃣6⃣4⃣ Balls
1⃣5⃣ FoursA King Kohli classic in Ahmedabad! 👌👌
Sit back and enjoy his remarkable knock here 📽️🔽 #TeamIndia | #INDvAUS https://t.co/R0QiR7v4hW
— BCCI (@BCCI) March 12, 2023
विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ दो दोहरे शतक लगाए हैं। इस तरह से उनके टेस्ट में सात दोहरे शतक हैं। अगर विराट कोहली आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 रन और बना लेते तो वह सात देशों के खिलाफ दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड बना देते लेकिन वह 186 रनों के स्कोर पर टॉड मर्फी का शिकार हो गए।
खास बात यह है कि उनके आउट होने के बाद पता चला कि वह बीमार थे, खुद अनुष्का शर्मा ने इस बात की जानकारी दी है। लेकिन जिंदादिल विराट कोहली ने अपनी बीमारी को छुपाकर शानदार बल्लेबाजी की और 1205 दिन बाद टेस्ट में शानदार शतक लगाया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।