IND vs AUS: टीम इंडिया (Team India) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने आखिरकार टेस्ट क्रिकेट में भी अपने शतकों का सूखा खत्म कर दिया है। उन्होंने 3 साल बाद टेस्ट में शानदार शतकीय पारी खेली। इस शतक के साथ ही विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय करियर में 75 शतक भी पूरे हो गए हैं और विराट शतकों के मामले में अब केवल सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से पीछे हैं। शतक लगाने के बाद विराट कोहली ने अपने गले में पहना लॉकेट भी चूमा।
जानिए विराट के लॉकेट का राज
विराट कोहली ने शतक लगाने के बाद अपने गले में पहना लॉकेट चूमा, जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। विराट पहले भी कई बार बड़ी पारियां खेलने के बाद यह लॉकेट चूम चुके हैं। ऐसे में लोगों के दिमाग में यह सवाल उठने लगा है कि आखिर विराट कोहली के इस लॉकेट का राज क्या है, क्यों वह उनके दिल के इतने करीब रहता है। तो इसकी जानकारी हम हम आपको बताते हैं।
और पढ़िए – BAN vs ENG: वर्ल्ड चैंपियन को धो डाला, बांग्लादेश ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर रचा इतिहास
विराट का लॉकेट हैं वेडिंग रिंग
दरअसल, विराट कोहली ने गले में जो लॉकेट पहना है, वह उनकी वेडिंग रिंग है। विराट कोहली ने 2017 में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की थी। इसके पहले दोनों की सगाई हुई थी, उस दौरान अनुष्का ने जो वेडिंग रिंग विराट कोहली को पहनाई थी, विराट ने उसी रिंग को लॉकेट में तब्दील कर लिया है। यही वजह है कि जब भी वह शतक लगाते हैं या बड़ी पारी खेलते हैं तो इस लॉकेट रिंग को जरूर चूमते हैं। क्योंकि विरुष्का के प्यार की निशानी है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को विरुष्का के नाम भी बुलाया जाता है।
और पढ़िए – IND vs AUS: अहमदाबाद में विराट कोहली का कमाल, 14 रन से बच गया 85 साल पुराना रिकॉर्ड
2019 के बाद एशिया कप में लगाया था शतक
बता दें कि 2019 के बाद 2022 तक विराट कोहली के बल्ले से कोई शतक नहीं निकला था। लेकिन जब एशिया कप में विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था, तो उन्होंने यह लॉकेट चूमा था। इसके बाद तो विराट कोहली ने धमाल मचा दिया। विराट कोहली अब लगातार बड़ी पारिया खेल रहे हैं। फाइनली उन्होंने टेस्ट में भी बड़ी पारी खेली है। वहीं आज जब विराट कोहली ने शतक लगाया तो दर्शक अमहदाबाद के मैदान में झूम उठे।
1205 दिन बाद टेस्ट में शतक
विराट कोहली का यह टेस्ट शतक इसलिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने 23 मैचों की 41 पारियों बाद करीब 1205 दिन बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक जमाया है। इस तरह विराट ने करीब तीन साल के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक का सूखा समाप्त कर लिया है। इसी के साथ विराट के अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 75 शतक भी पूरे हो चुके हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
8 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines