IND vs AUS: हवा में लहराकर स्टंप में घुसी Axar Patel की बॉल, हैरान रह गए Travis Head, देखें वीडियो

IND vs AUS 4th Test Travis Head Axar Patel

IND vs AUS 4th Test Travis Head Axar Patel

IND vs AUS 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच का आज आखिरी दिन है। इस मैच में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की तरफ से ओपनर ट्रेविस हेड ने शानदार बल्लेबाजी की और एक तरफ से छोर संभाला। हालांकि वे अपना शतक पूरा नहीं कर सके और अक्षर पटेल के शिकार बन गए।

विज्ञापन

अक्षर पटेल ने ट्रेविस हेड को किया क्वीन बोल्ड

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर सीरीज में अक्षर पटेल ने बल्ले से तो गदर मचाया लेकिन गेंदबाजी में लेकिन गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इसके पीछे की वजह उन्हें कम ओवर मिलना भी रही। अहमदाबाद टेस्ट में कप्तान रोहित ने इसी भूल को सुधारते हुए अक्षर को लंबी स्पेल दी और इसका परिणाम भी शानदार रहा।

विज्ञापन

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिय की तरफ से ट्रेविस हेड शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और शतक के करीब थे। लेकिन इसी बीच अक्षर पटेल 60वें ओवर में गेंदबाजी करने आए और पहली ही गेंद पर हेड को हिला कर रख दिया। दरअसल पटेल ने शानदार लेंथ पर गेंद डाली जिसे हेड पढ़ नहीं पाए और बॉल सीधे स्टंप में घुस गई। इसी के चलते हेड की 90 रनों की पारी समाप्त हो गई।

विज्ञापन

ड्रॉ की ओर बढ़ रहा मैच

वहीं मैच की बात करें तो इसमें ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 480 रन बनाए। जिसके बाद भारतीय टीम ने 571 रन बनाए और 90 रनों की लीड ले ली। वहीं फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी जारी है। इसमें टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 158 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (C), शुबमैन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भारत (WK), रवींद्र जडेजा, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया (XI प्लेइंग): ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लेबसचेन, स्टीवन स्मिथ (C), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (WK), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुहनेमैन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ