IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच अहमदाबाद (Ahmedabad) में चल रहे चौथे टेस्ट में टीम इंडिया (Team India) ने शानदार पलटवार किया है। विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी शानदार अर्धशतक जमाया। मैच के दौरान एक शानदार नजारा भी देखने को मिला। जहां स्टीव स्मिथ ने विराट कोहली (Steve Smith) का बल्ला उठा लिया।
स्मिथ ने चेक किया विराट का बल्ला
विराट कोहली जब 42 रनों के स्कोर पर खेल रहे थे, तभी मैच थोड़ी देर के लिए रुका। इस दौरान विराट कोहली बल्ला जमीन पर रखकर आराम करने लगे, ऐसे में कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ दौड़ लगाते हुए विराट कोहली के पास पहुंचे और उनका बल्ला उठाकर बैटिंग की प्रैक्टिस करने लगे। इस दौरान विराट कोहली और स्टीव स्मिथ ने थोड़ी देर एक दूसरे से बातचीत भी की। दोनों के बीच हुए इस मजेदार वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
https://twitter.com/Imlakshay_18/status/1634515930251423744?s=20
विराट 59 रन पर नाबाद
बता दें कि चेतेश्वर पुजारा का विकेट गिरने के बाद मैदान पर उतरे विराट कोहली ने आज शानदार बल्लेबाज की है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक विराट कोहली 59 रनों पर नाबाद हैं। विराट ने 128 गेंदों में 59 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच शानदार चौके भी लगाए। ऐसे में कल के दिन फैंस अब विराट से उनके शतक की उम्मीद कर रहे हैं।
टीम इंडिया 191 रन पीछे
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 488 रनों का स्कोर बनाया था, जिससे टीम इंडिया अभी 191 रन पीछे हैं, भारतीय टीम ने 3 विकेट पर 289 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 59 और रविंद्र जडेजा 16 रन बनाकर क्रीच पर जमे हुए हैं। ऐसे में कल के दिन भी टीम इंडिया से बड़े स्कोर की उम्मीद की जा रही है।
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines