IND vs AUS: शुभमन गिल (Shubman Gill) के शानदार शतक के दम पर अहमदाबाद टेस्ट (Ahmedabad Test) में टीम इंडिया (Team India) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ अच्छा स्कोर बनाया है। शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट क्रिकेट का दूसरा शतक लगाया। वहीं मैच के बाद उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है।
हम जीत की कोशिश करेंगे
तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद जब शुभमन गिल ने कहा कि ‘ जिस तरह की पिच हैं और बल्लेबाजी हो रही है, उससे उम्मीद है कि हम कल बड़ा स्कोर कर सकते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाएं और हम पांचवें दिन जीत की कोशिश करेंगे।’
शतक बनाकर बहुत अच्छा लगा
वहीं शतक बनाने पर शुभमन गिल ने कहा कि ‘ यहां शतक बनाना बहुत अच्छा लगता है। यह मेरा आईपीएल घरेलू मैदान है और यहां कुछ रन बनाकर खुशी हुई। पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी थी। पिच के बाहर जो कुछ भी हो रहा था वह रफ एरिया के बाहर था, इसलिए मैंने आराम से बल्लेबाजी की, ईमानदारी से कहूं तो मैं बैटिंग के दौरान सकारात्मक रहने की कोशिश कर रहा था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज भी इतना हमला नहीं कर रहे थे।
शुभमन गिल ने कहा कि ‘हम तीन विकेट लगभग 300 रन से पहले गंवा चुके हैं। लेकिन हम चौथे दिन बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेंगे। क्योंकि अगर पांचवें पिच ने हमारे गेंदबाजों की मदद की तो हम मैच जीत सकते है।’
गिल का यह बायन अहम माना जा रहा है, क्योंकि अगर टीम इंडिया कल तेज बैटिंग करते हुए अच्छा स्कोर बनाती है, तो इस मैच का रिजल्ट निकल सकता है।
शुभमन गिल ने बनाए 128 रन
शुभमन गिल ने आज शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया। गिल 128 रन पर आउट हो गए, लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से टीम इंडिया को चौथे टेस्ट में एक सुखद स्थिति में पहुंचा दिया है। फिलहाल भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर 480 रनों से 191 रन दूर हैं।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 289 रन बना चुकी है। फिलहाल विराट कोहली 59 और रविंद्र जडेजा 16 रन बनाकर क्रीच पर मौजूद हैं।
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines