हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: अहमदाबाद टेस्ट में बने दो खास रिकॉर्ड, 2018 के बाद 22 टेस्ट मैचों में दूसरी बार हुआ ऐसा

विज्ञापन
ind vs aus 4th test second test draw between After 2018

IND vs AUS: अहमदाबाद (Ahmedabad) में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेला गया चौथा टेस्ट ड्रॉ हो गया। लेकिन इस मैच में ड्रॉ होने के बाद भी कई रिकॉर्ड बने हैं। मैच में टीम इंडिया और ऑस्ट्रलिया के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। विराट कोहली (Virat Kohli) और उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया।

2018 के बाद दूसरा टेस्ट ड्रॉ

भारत में 2018 के बाद यह दूसरा मौका है, जब कोई टेस्ट मैच ड्रॉ हुआ हो। बता दें कि 2018 के बाद से अब तक भारत में 22 टेस्ट मैच हुए हैं, जिनमें से केवल 2 मैच ड्रॉ हुए हैं, यानि 20 टेस्ट मैचों में नतीजा निकला है। इससे पहले कानपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया टेस्ट मैच ड्रॉ हुआ था।

और पढ़िए – IND vs AUS: Steve Smith बोले-मैं थोड़ा बूढ़ा हो रहा हूं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने क्यों कही यह बात

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1635248885387128842?s=20

2009 के बाद किसी टेस्ट में सबसे कम विकेट

इसके अलावा इस मैच में केवल 21 विकेट गिरे। यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड हैं, क्योंकि 2009 में श्रीलंका के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट के बाद भारत में किसी टेस्ट में सबसे कम विकेट (मौसम प्रभावित टेस्ट को छोड़कर) गिरे हैं। इस मैच में पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के 10 विकेट लिए, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारत के 9 विकेट लिए, जबकि चौथी पारी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के दो बल्लेबाजों को आउट किया, इस तरह पूरे मैच में केवल 21 विकेट गिरे।

विज्ञापन

और पढ़िए – IND vs AUS: ‘टेस्ट क्रिकेट आसान नहीं…’, सीरीज जीतने के बाद बोले रोहित शर्मा

https://twitter.com/BCCI/status/1635202794004283396?s=20

विज्ञापन

इंडिया दूसरी बार WTC के फाइनल में पहुंची

टीम इंडिया लगातार दूसरी पारी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। हालांकि इसके लिए इंडिया और श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले पर निर्भर रहना पड़ा। जहां श्रीलंका के हारते ही टीम इंडिया WTC के फाइनल में पहुंच गई।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola