IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच चल रहे चौथे टेस्ट में टीम इंडिया (Team India) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी समा बांधना शुरू कर दिया है। कोहली शुभमन गिल (Shubman Gill) के साथ मिलकर टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने मिचेल स्टॉर्क (Mitchell Starc) को शानदार शॉट लगाए।
कोहली ने लगाया खूबसूरत स्ट्रेट ड्राइव
विराट कोहली ने पहले खुद को सेट किया इसके बाद उन्होंने अब धीरे-धीरे हाथ खोलने शुरू कर दिए हैं। मिचेल स्टार्क की दो गेंदों पर विराट कोहली ने लगातार दो खूबसूरत चौके लगाए। पहले विराट कोहली ने शानदार स्ट्रेट ड्राइव लगाया और अगली ही गेंद पर कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए शानदार शॉट पीछे खेला। दो गेंदों पर दो शॉट देखकर दर्शक भी झूम उठे।
कोहली-गिल की 50 रनों की साझेदारी
चेतेश्वर पुजारा का विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हो गई है। विराट कोहली फिलहाल 32 और शुभमन गिल 128 रन बनाकर आउट हुए हैं। हालांकि टीम इंडिया अभी भी ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 235 रन पीछे हैं। टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 245 रन हो गया है।
विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद
विराट कोहली ने अब तक इस सीरीज में बड़ी पारी नहीं खेली है। ऐसे में आज उनके फैंस उनसे बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं। खास बात यह है कि विराट कोहली वनडे और टी-20 में फॉर्म में वापसी कर चुके हैं। लेकिन टेस्ट में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है।
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
56 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines