IND vs AUS: शुभमन गिल (Shubman Gill) अहमदाबाद टेस्ट (Ahmedabad Test) में जम चुके हैं। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। फिलहाल गिल और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) बल्लेबाजी कर रहे हैं।
गिल ने लगाया शानदार चौका
शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के पेसर मिचेल स्टॉर्क की गेंद पर शानदार कवर ड्राइव लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। गिल जब 46 के स्कोर पर थे, तभी स्टॉर्क की 137 की रफ्तार से दनदनाती गेंद आई, जिस पर शुभमन गिल ने क्लासिक अंदाज में दो फील्डरों के बीच से शानदार शॉट खेला। जहां गेंद गोली की रफ्तार से बाउंड्री के पार चली गई और इस तरह गिल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
गिल शतक की तरफ बढ़े
खास बात यह है कि रोहित शर्मा के आउट होने के बाद शुभमन गिल अब संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। गिल फिलहाल लंच ब्रेक तक 119 गेंदों में 65 रन बनाकर क्रीच पर जमे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शानदार चौके और 1 जबरदस्त छक्का लगाया है। वहीं चेतेश्वर पुजारा भी 46 गेंदों में 22 रन बनाकर जमे हुए हैं। पुजारा ने अब तक एक चौका लगाया है। टीम इंडिया अभी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर से 351 रन पीछे है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (C), शुबमैन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भारत (WK), रवींद्र जडेजा, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश
ऑस्ट्रेलिया (XI प्लेइंग): ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लेबसचेन, स्टीवन स्मिथ (C), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (WK), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुहनेमैन
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines