IND vs AUS: अहमदाबाद टेस्ट (Ahmedabad Test) में टीम इंडिया (Team India) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) पर जोरदार पलटवार किया है। शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शानदार शतक लगाकर टीम इंडिया को मैच में ड्राइविंग सीट पर बैठा दिया है। गिल ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।
ग्रीन को मारे लगातार दो चौके
आज सुबह बल्लेबाजी करने उतरे शुभमन गिल ने पहले पिच के मिजाज को परखा और एक बार जब वह सेट हो गए तो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ शानदार शॉट खेलने शुरू कर दिए। शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के एक ही ओवर में दो गेंदों पर लगातार दो चौके लगाए। जिससे वह सीधे 90 रनों पर पहुंच गए और उसके बाद 97 के स्कोर पर एक और चौका लगाकार अपना शतक पूरा कर लिया।
गिल ने तीनों फॉर्मेट में लगाए शतक
शुभमन गिल ने पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया था, लेकिन उसके बाद अब उन्होंने पिछले तीन महीने के अंदर तीनों फॉर्मेंट में शतक लगाया है। खास बात यह है कि दिसंबर के बाद से वह अब तक हर महीने में शतक बना रहे हैं। यानि पिछेल चार महीन में उनका यह चौथा शतक है।
https://twitter.com/Imlakshay_18/status/1634481470436954113?s=20
इंडिया ड्राइविंग सीट पर
फिलहाल शुभमन गिल के शतक से टीम इंडिया मजबूत नजर आ रही है और अब वह अमहदाबाद टेस्ट में ड्राइविंग सीट पर नजर आ रही है। फिलहाल भारतीय टीम 2 विकेट के नुकसान पर 200 रन पूरे कर चुकी है। हालांकि अभी भी इंडिया ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 280 रन पीछे हैं।
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
41 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
1 hr agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
3 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines