IND vs AUS 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मैच में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम बेहतरीन लय में नजर आई। टीम के दोनों ही ओपनर्स ने 74 रनों की साझेदारी की। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा कई बेहतरीन शॉट्स खेले। हालांकि बाद में वे आउट हो गए।
रोहित शर्मा ने खेला शानदार पुल शॉट
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस सीरीज में बेहतरीन लय में नजर आए हैं। उन्होंने नागपुर टेस्ट में सेंचुरी जड़ी थी और उसके बाद भी उन्हें हर मैच में शानदार शुरुआत मिली। इसी कड़ी में अहमदाबाद टेस्ट में भी कप्तान ने अपनी पारी की धाकड़ शुरुआत की और पहले दौड़कर रन बनाए वहीं बाद में शॉट मारने की सोची।
दरअसल पारी के 15वें ओवर में रोहित शर्मा ने पहले चौथी गेंद पर मिचेल स्टार्क को चौका जड़ा। इसके बाद भी वे नहीं रुके। रोहित को रोकने के लिए स्टार्क ने अपनी लेंथ चेंज की और शॉर्ट पिच बॉल डाली। इस पर कप्तान ने अपना फेवरेट पुल शॉट खेला और गेंद को आसमान की सैर करा दी। इस शॉट को हर कोई देखता रह गया और बल्ले से भी प्यारी सी आवाज आई।
और पढ़िए – IND vs AUS: Virat Kohli और सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल हुए Rohit Sharma, पाई बड़ी उपलब्धि
और पढ़िए – IND vs AUS: शॉट मारने जा रहे थे Rohit Sharma, अचानक टर्न हो गई कुहनेमन की बॉल, देखें वीडियो
मैच का लेखा- जोखा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन के तीसरे सेशन तक बल्लेबाजी की। पहली पारी में कंगारू टीम ने 480 रन बनाए हैं। उस्मान ख्वाजा ने 180 जबकि कैमरून ग्रीन ने 114 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है। टीम इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 6 विकेट लिए हैं। वहीं भारतीय टीम की बल्लेबाजी अभी जारी है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
(Adipex)
संबंधित खबरें
WTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
27 mins agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
40 mins agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
59 mins agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
3 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines