IND vs AUS: Ashwin की बॉल पर चारों खाने चित्त हो गए स्टार्क, Shreyas Iyer ने पकड़ा शानदार कैच, देखें वीडियो

IND vs AUS 4th Test Ravichandaran Ashwin Mitchell Stark Shreyas Iyer

IND vs AUS 4th Test Ravichandaran Ashwin Mitchell Stark Shreyas Iyer

IND vs AUS 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी मैच खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान भारतीय टीम परेशानी में थी। तभी रविचंद्रन अश्निन ने पहले कैमरुन ग्रीन और एलेक्स कैरी को आउट किया वहीं बाद में अगले ही ओवर में उन्होंने मिचेल स्टार्क को भी जाल में फंसाया और आउट कर दिया।

विज्ञापन

अश्विन ने जाल में फंसाया, फिर श्रेयस अय्यर ने पकड़ा शानदार कैच

भारतीय टीम जब भी परेशानी में होती है तब अश्विन हमेशा आकर परेशानी को हल कर देते हैं। ऐसा ही मामला अहमदाबाद में खेले जा रहे टेस्ट में देखने को मिला जब अश्विन ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को झटका दिया। वहीं इसके बाद गेंदबाज मिचेल स्टार्क बल्लेबाजी करने आए और पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वे भी अश्विन के जाल में फंस गए।

विज्ञापन

दरअसल मैच के 136वें ओवर के दौरान अश्विन ने शुरुआत से ही स्टार्क को परेशान करना शुरू कर दिया। वहीं ओवर की तीसरी गेंद घुमती हुई डाली जिसे ऑस्ट्रेलियन गेंदबाज पड़ नहीं पाया और बल्ले से एज लग गया। गेंद बल्ले से टकराते ही तेज रफ्तार में गई। लेकिन बीच में कवर प्वाइंट पर खड़े श्रेयस अय्यर ने शानदार कैच पकड़ लिया।

विज्ञापन

Mitchell Stark का विकेट देखने के लिए यहां क्लिक करें

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (C), शुबमैन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भारत (WK), रवींद्र जडेजा, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया (XI प्लेइंग): ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लेबसचेन, स्टीवन स्मिथ (C), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (WK), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुहनेमैन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ