IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच अहमदाबाद (Ahmedabad) में खेला गया चौथा टेस्ट ड्रॉ हो गया। दोनों टीमों की तरफ से शानदार खेल दिखाया गया। जिससे इस मैच का नतीजा नहीं निकल सका। लेकिन यह मैच ड्रॉ होने के साथ टीम इंडिया (Team India) ने लगातार चौथी बार बॉर्डर-गावस्कर (Border Gavaskar Trophy) ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
चौथा टेस्ट हुआ ड्रॉ
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए चौथे टेस्ट के पांचवें दिन इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने मैच ड्रॉ होने की बात पर सहमति जताई। इस तरह टीम इंडिया 2-1 से यह सीरीज अपने नाम कर ली। पहले दो टेस्ट मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली थी, जबकि तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी और चौथा टेस्ट ड्रॉ हो गया।
और पढ़िए – IND vs AUS: Virat Kohli को मिला शतकीय पारी का ईनाम, बीमार होने पर भी नहीं रुका था बल्ला
इंडिया ने जीती चौथी BGT सीरीज
भारत और इंडिया के बीच खेली गई पिछली चार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। इंडिया ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया में भी सीरीज जीती है। वहीं इस सीरीज के पहले दो मुकाबलों में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पर भारी नजर आई थी।
- 2017 में टीम इंडिया ने 2-1 से जीती सीरीज
- 2019 में टीम इंडिया ने 2-1 से जीती सीरीज
- 2021 में टीम इंडिया ने 2-1 से जीती सीरीज
- 2023 में टीम इंडिया ने 2-1 से जीती सीरीज
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘टेस्ट क्रिकेट आसान नहीं…’, सीरीज जीतने के बाद बोले रोहित शर्मा
एशिया की पहली टीम
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को लगातार चार टेस्ट सीरीज हराने वाली एशिया की पहली टीम बन गई है। जबकि भारत ने लगातार भारत ने लगातार छठवीं बार घर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती है। वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराया है।
ऑस्ट्रेलिया-इंडिया के बीच होगा WTC का फाइनल
खास बात यह है कि इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 जून से इंग्लैंड के ओवल में खेला जाएगा। जहां ऑस्ट्रेलिया और इंडिया की टीमें फिर आपस में भिड़ेगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
2 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने गंवाया तीसरा विकेट, अभिषेक शर्मा भी हुए फेल
3 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
4 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
5 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
6 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
7 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines