IND vs AUS 4th test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 मार्च से सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाना है। टीम इंडिया 4 मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया हर हाल में जीतना चाहेगी, क्योंकि उसे WTC के फाइनल में जाने के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है, वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में 2-2 से बराबरी करना चाहेगी।
आखिरी टेस्ट में रोहित शर्मा एक बड़ी चाल सकते हैं। वह अहमदाबाद में ऐसे खिलाड़ी से ज्यादा गेंदबाजी करवा सकते हैं, जिसने पिछले 3 मैचों में ज्यादा गेंदबाजी नहीं की। अभी तक यह प्लेयर बल्ले से कमाल दिखा रहा था। हम बात कर रहे हैं अक्षर पटेल की, जिनका अहमदाबाद के ग्राउंड पर बढ़िया रिकॉर्ड है। इस मैदान पर अक्षर ने 2 टेस्ट मैचों में 20 विकेट झटके हैं।
और पढ़िए – Shafali Verma का हाहाकार…. 31 गेंद में पूरी की फिफ्टी…ठोका खतरनाक छक्का, देखें
अक्षर ने अब तक बल्ले के किया कमाल
अक्षर पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के पिछले 3 टेस्ट मैचों में बल्ले से कमाल किया है। उन्होंने तीनों मैचों में कुल 185 रन बनाए हैं। उन्होंने इन मैचों में गेंदबाजी ज्यादा नहीं की। उन्होंने सिर्फ 1 विकेट हासिल किया है। हालांकि वह आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया के लिए हीरो बनकर उभर सकते हैं। यह बात रोहित भी जानते हैं कि उनके पास प्लेइंग इलेवन में अक्षर जैसा खिलाड़ी है, जो अहमदाबाद में घातक साबित होता है।
और पढ़िए – ‘मेरी क्या गलती है?’ सलेक्शन न होने पर स्टार गेंदबाज का छलका था दर्द
अहमदाबाद में अक्षर पटेल के आंकड़े शानदार हैं
अक्षर पटेल का होमग्राउंड अहमदाबाद है। इस मैदान पर उनका सिक्का चलता है। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 2012 में इस ग्राउंड पर 2 टेस्ट खेले थे, जिनमें 20 विकेट लेकर कमाल किया था। फरवरी 2021 में खेले गए टेस्ट की पहली पारी में अक्षर ने 5 जबकि दूसरी पारी में 6 विकेट लिए थे। फिर उसी साल मार्च में हुए टेस्ट में भी अक्षर ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 और फिर दूसरी पारी में 5 विकेट चटकाए थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
22 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
56 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines